SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चांद, छलनी... करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, कैसे बना प्यार का सबसे बड़ा त्योहार, बॉलीवुड फिल्मों और शाहरुख खान का है बड़ा हाथ

हम दिल दे चुके सनम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर बागबान फिल्म करवा चौथ व्रत को भव्य अंदाज में दिखाया गया है. इन फिल्मों में करवा चौथ को केवल व्रत नहीं बल्कि प्यार का प्रतीक बताया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 28, 2026, 08:27 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 08:32 PM IST
Image Credit: करवा चौथ कैसे बना प्यार का त्योहार
Join

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं. क्या आप जानते हैं आज जिस तरह से करवा चौथ को सेलिब्रेट किया जाता है, इसका ट्रेंड फिल्मों से शुरू हुआ था. हिंदी फिल्मों ने करवा चौथ का व्रत प्यार  का बड़ा त्योहार बना दिया. फिल्मों में दिखाया कैसे पति-पत्नी प्यार में एक दूसरे की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं. बॉलीवुड फिल्मों ने भले ही करवा चौथ व्रत को प्यार के रूप में पहचान दी है. लेकिन आज भी लोग इस व्रत को धार्मिक आस्था के साथ मनाते हैं.

कभी खुशी कभी गम

करण जौहर की फिल्म में करवा चौथ को बहुत ही भव्य अंदाज में दिखाया गया है. 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म दिखाया गया था कैसे पू शादी से पहले करवा चौथ का व्रत रखती है. पूजा का करवा चौथ का व्रत रखना प्यार को दिखाता है. फिल्म में करवा चौथ के फंक्शन को बहुत ही भव्यता के साथ दिखाया था.

हम दिल दे चुके सनम

संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या पर फिल्म गाना 'चांद छुपा बादल में' करवा चौथ के व्रत पर आधारित था. इस गाने में चांद, प्यार और इंजतार को खूबसूरती से दिखाया गया था. गाने में दिखाया है कि कैसे करवा चौथ का व्रत कपल को पास लाने में मदद करता है. इस व्रत से प्यार बढ़ता है.

बागबान फिल्म

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी फिल्म में भी करवा चौथ व्रत को केवल व्रत की तरह नहीं बल्कि प्यार और इमोशन के जरिए दिखाया था. कैसे एक दूसरे से दूर रहने के बाद भी राज और पूजा एक दूसरे के लिए व्रत रखते हैं.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

आज के समय में पति भी पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखते हैं. क्या आप जानते हैं इसकी शुरुआत कब हुई थी. साल 1995 में आदित्य चोपड़ा की रिलीज फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक सीन था. जिसमें करवाचौथ व्रत दिखाया गया था.  फिल्म में सिमरन ने राज के लिए करवा चौथ का व्रत रखा होता है, जबकि सिमरन की शादी किसी और से तय होती है, लेकिन वह राज से प्यार करती है. फिल्म करवा चौथ का ये सीन केवल व्रत नहीं, बल्कि दो प्यार करने वालों के इमोशन को दिखाया गया है. राज सिमरन के पास पहुंचकर उसका व्रत खुलवाने की कहानी को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया था. यहीं से करवा चौथ का व्रत प्यार में बदला.

शाहरुख खान का रहा बड़ा हाथ

शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है. DDLJ और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों करवा चौथ व्रत को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है. करवा चौथ व्रत पहले से ही काफी पॉपुलर था लेकिन फिल्मों ने इस व्रत को कॉफी पॉपुलर कर दिया. 

इसे भी पढ़ें- 'कबीर सिंह देखकर शादी होती तो भाग जातीं', कपिल के शो में मीरा ने खोली शाहिद कपूर की पोल; जमकर लगे ठहाके 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES