SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांप गई एक्टर की रूह: हॉलीवुड स्टार की कनपटी पर तानी पिस्तौल, चाकू से सिर पर वार कर लूट ली कीमती घड़ी; VIDEO वायरल

Hollywood Star Attacked Robbed: मशहूर टीवी शो ‘प्रिटी लिटिल लायर्स’ के जाने-माने एक्टर कीगन एलन के साथ ऐसी घटना घटी, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया. बीच सड़क दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और पिस्तौल और चाकू की नोक पर उनकी कीमती घड़ी छीनकर फरार हो गए. लहूलुहान एक्टर का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 10, 2026, 05:37 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 06:13 AM IST
Image Credit: आधी रात बीच सड़क पर हॉलीवुड स्टार के साथ घटी खौफानाक घटना
Join

मशहूर अमेरिकी टीवी शो ‘प्रिटी लिटिल लायर्स’ में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले एक्टर कीगन एलन के साथ बीच सड़क बेहद दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है. कीगन एलन पर दो अनजान नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और हथियार के दम पर उनके साथ मारपीट की और उन्हें लूट लिया. इस हमले में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके माथे से खून बहने लगा. इस पूरी वारदात के बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे लहूलुहान काफी डरे हुए और हांफते हुए नजर आ रहे हैं.

इस खौफनाक घटना की खबर सामने आते ही पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच सनसनी फैल गई. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में कीगन एलन बेहद सहमे हुए नजर आए और उनके माथे से खून लगातार टपक रहा था. अपनी आपबीती सुनाते हुए एक्टर ने बताया कि दो लड़कों ने अचानक उन पर पिस्तौल और चाकू तान दिया और उनसे उनकी कीमती घड़ी छीन ली. इसके बाद सामने आए एक वीडियो क्लिप में ये साफ देखा गया कि दो नकाबपोश बदमाश उन्हें घेरे हुए थे और उनके साथ मारपीट करते नजर आते हैं और एक्टर नीचे बैठ जाते हैं.

सिर पर हमला कर घड़ी लूटी

जैसे ही एक्टर अपनी कलाई से घड़ी उतारकर उन्हें देने लगे, तभी एक बदमाश ने बिना किसी बात के उनके सिर पर जोरदार हमला कर दिया और फिर दोनों लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके फरार हो गए. इस हमले के बाद कीगन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘वेस्ट हॉलीवुड अब बिल्कुल सुरक्षित नहीं रह गया. दो नौजवान लड़कों ने पिस्तौल और चाकू दिखाकर मेरी जान लेने की धमकी दी और वे सिर्फ एक घड़ी के लिए मुझे मार ही डालते, लेकिन भगवान ने मेरी जान बचा ली. एक घड़ी के बदले मेरी जान जा सकती थी’.

हद ही हो गई! खुद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर हो गए फर्जी AI फोटो का शिकार, Jr NTR से लगाई मदद की गुहार

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

इसके साथ ही एक्टर ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और नेताओं पर भी सवाल खड़े किए और उम्मीद जताई कि शहर में लगे कैमरे इन खतरनाक अपराधियों को जल्द पकड़वाने में मदद करेंगे. इस सनसनीखेज वारदात के तुरंत बाद लोकल पुलिस का ऑफिशियलल बयान भी सामने आया है. अमेरिकी मीडिया संस्थान ई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध ने पीड़ित की तरफ चांदी के रंग की पिस्तौल तानी थी, जबकि दूसरे साथी ने चाकू दिखाकर उनकी कलाई की घड़ी और ब्रेसलेट मांगा. इसके फौरन बाद आरोपी ने पिस्तौल के पिछले हिस्से से एक्टर के चेहरे और सिर पर जोरदार वार कर दिया.

 

अस्पताल जाने से किया इनकार

लूटपाट को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर एक अज्ञात गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए. पुलिस की टीम अब इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हमले में कीगन एलन के माथे पर गहरा कट लगा है, जिससे काफी खून बह गया था. वारदात की सूचना मिलते ही लॉस एंजिल्स काउंटी फायर डिपार्टमेंट की मेडिकल टीम तुरंत घटना वाली जगह पर पहुंच गई थी. डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही एक्टर की प्राथमिक जांच की और उनके जख्मों पर फर्स्ट एड दिया.

फैंस ने जताई गहरी चिंता

हालांकि, चोट लगने के बावजूद एक्टर ने आगे के इलाज के लिए अस्पताल जाने से मना कर दिया. पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरी डरावनी लूटपाट वेस्ट हॉलीवुड के मशहूर सांता मोनिका बुलेवार्ड इलाके में हुई, जो हमेशा काफी बिजी माना जाता है. सरेआम हुई इस हिंसक घटना की खबर जैसे ही इंटरनेट पर फैली, कीगन एलन के चाहने वाले हैरान रह गए और उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस ने एक्टर की सलामती को लेकर गहरी चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की. कई लोगों ने बीच सड़क पर हुई इस तरह की खुली गुंडागर्दी पर भारी नाराजगी जाहिर की है और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से सख्त एक्शन लेने की मांग उठाई है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES