SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘शूट पे पैंट की बेल्ट टूट गई...’ KBC 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ कुछ ऐसा, अगर टाइम पर नहीं करते ये काम; तो हो जाती फजीहत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ मजेदार शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाएगी. उन्होंने बताया कि केबीसी 18 की शूट के दौरान उनके साथ क्या हुआ.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 18, 2026, 15:32 IST | Updated: Nov 18, 2026, 16:37 IST
Image Credit: अमिताभ बच्चन का नया ट्वीट वायरल
Join

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें और अपने मन में आने वाले विचार फैंस के साथ शेयर करते हैं. कई बार बिग बी इतने कम शब्दों में अपनी बात लिख देते हैं कि लोगों को उसका मतलब समझने के लिए काफी दिमाग लगाना पड़ता है. उनके चाहने वाले हमेशा उनके हर पोस्ट पर अपनी नजर बनाए रखते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ही छोटा सा पोस्ट किया था, जिसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी थी और हर तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही थी.

दरअसल, बीते 15 नवंबर को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियर एक्स अकाउंट पर महज दो शब्दों का एक पोस्ट लिखा था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘बच गए’. इस छोटे से पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके फैंस काफी घबरा गए थे. सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. हर कोई बस यही जानना चाहता था कि आखिर अमिताभ बच्चन किस बड़ी मुसीबत या हादसे से बच गए हैं. फैंस लगातार कमेंट करके उनकी सेहत और खैरियत के बारे में सवाल पूछ रहे थे, लेकिन उस वक्त बिग बी ने कोई जवाब नहीं दिया.

तीन दिन बाद बिग बी ने तोड़ी चुप्पी

फैंस की बढ़ती बेचैनी को देखते हुए आखिरकार तीन दिन बाद अमिताभ बच्चन ने खुद ही इस राज से पर्दा उठा दिया है, जिसने जानकर आपकी हंसी छूट जाएगी. 18 नवंबर को बिग बी ने एक और पोस्ट शेयर किया और पुराने पोस्ट का असली मतलब समझाया. उन्होंने लिखा, ‘केबीसी शूट पर पैंट की बेल्ट टूट गई थी, जल्दी से नाड़ा बांध लिया- बच गए’. अमिताभ बच्चन का ये मजेदार जवाब पढ़कर फैंस ने राहत की सांस ली और अब ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग बिग बी के इस देसी जुगाड़ और उनके मजाकिया अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.

बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार: गोद भराई की रस्म में लाल सूट पहन खिलीं सामंथा, पति राज निदिमोरू संग दिखी खास केमिस्ट्री

केबीसी 18 की शूट में बिजी हैं अमिताभ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं. इस शानदार शो का 18वां सीजन 10 अगस्त 2026 से सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. हर बार की तरह अमिताभ अपने खास और मजेदार अंदाज से इस शो में चार चांद लगा रहे हैं. शूटिंग के दौरान सेट पर होने वाले दिलचस्प किस्से वह अक्सर दर्शकों और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे लोगों का खूब मनोरंजन होता है और वह उनसे जुड़े रहते हैं.

खराब तबीयत के बाद की थी शो में वापसी

नवंबर की शुरुआत में बिग बी की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी. मौसम बदलने की वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर रहकर आराम करने को कहा था. इस वजह से वे KBC की शूटिंग नहीं कर पा रहे थे और सेट से दूर थे, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. सेहत में सुधार होने के बाद उन्होंने 10 नवंबर से दोबारा अपनी शूटिंग शुरू कर दी है. इसके बाद 12 नवंबर को शो के मेकर्स ने नए एपिसोड का एक प्रोमो भी शेयर किया. अब 16 नवंबर से टीवी पर इस शो के नए एपिसोड पहले की तरह फिर से आने लगे हैं.

इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे महानायक

टीवी शो के साथ-साथ अमिताभ बच्चन लगातार फिल्मों में भी एक्टिव बने हुए हैं. अगर उनके काम की बात करें तो वे आखिरी बार साल 2025 में आई फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आए थे, जहां लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की थी. आने वाले दिनों में भी बिग बी के पास कई बड़ी फिल्में हैं. वे जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में एक बेहद दमदार रोल निभाते हुए दिखेंगे. इसके अलावा फैंस उन्हें 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्शन-साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के अगले पार्ट में भी एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन करते हुए देख सकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES