App

दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर... इमरान का रोमांस, हिमेश की आवाज; नए गाने ने यूट्यूब पर मचा डाली सनसनी... जेनेलिया संग किया रोमांस

पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया और अकासा सिंह का नया गाना 'दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर' रिलीज होते ही वायरल हो गया है. जानिए फिल्म 'गनमास्टर G-9' के इस सुपरहिट गाने और हिमेश रेशमिया के नए वीडियो के बारे में.

दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर... इमरान का रोमांस, हिमेश की आवाज; नए गाने ने यूट्यूब पर मचा डाली सनसनी... जेनेलिया संग किया रोमांस
Image Credit: 'गनमास्टर G-9' का नया गाना बना फैंस का फेवरेट (YT- Himesh Reshammiya Melodies)

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया एक बार फिर अपने शानदार गानों से म्यूजिक लवर्स के दिलों पर छा गए हैं. हिमेश रेशमिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बहुत ही मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया है. इसमें न सिर्फ हिमेश की आवाज बल्कि इमरान हाशमी का रोमांस भी देखने को मिला. फिल्म की लीड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौट रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने मशहूर सिंगर अकासा सिंह के साथ अपनी आने वाली फिल्म "गनमास्टर G-9" के नए गाने 'दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर' की धुन को गुनगुनाया है.

हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने बताया कि 'अफसाना बनाया आपने' और 'दो दिन की जिंदगी' जैसे सुपरहाइट गानों के बाद अब उनका यह नया गाना भी एक ऐतिहासिक हिट बन चुका है. हिमेश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जय माता दी, लेट्स रॉक. दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर को इतना बड़ा ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. इस गाने को सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखा है. हिमेश ने आगे फैंस से अपनी खुद की रील्स बनाने और उन्हें टैग करने की अपील भी की.

फिल्म गनमास्टर G-9 की स्टारकास्ट

अगर फिल्म "गनमास्टर G-9" की बात करें तो यह एक बड़ी एक्शन-रोमांस फिल्म होने वाली है. इस फिल्म में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर मिलकर कर रहे हैं. सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

देखें सॉन्ग वीडियो-

 

हिमेश रेशमिया का शानदार करियर ग्राफ

हिमेश रेशमिया का म्यूजिक करियर हमेशा से ही बहुत इंस्पायरिंग रहा है. उन्होंने अब तक 1,300 से भी ज्यादा गानों में अपना म्यूजिक दिया है. हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी. इसके बाद साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'आप का सुरूर' से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा था. हिमेश की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2025 में ब्लूमबर्ग की 'दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप-स्टार्स' की लिस्ट में उन्हें 22वें स्थान पर रखा गया था और वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय आर्टिस्ट थे.

(इनपुट आईएएनएस से भी)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More