App

बलूचिस्तान से लेकर सिंध तक गूगल पर क्यों सर्च हो रही है 'हनुमान अंश'? Google Trends ने खोली पाकिस्तानियों की पोल

भारत में 7 अगस्त 2026 को रिलीज़ हुई फिल्म 'हनुमान अंश' का क्रेज अब पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है. गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, बलूचिस्तान और सिंध में लोग इसे तेजी से सर्च कर रहे हैं.

बलूचिस्तान से लेकर सिंध तक गूगल पर क्यों सर्च हो रही है 'हनुमान अंश'? Google Trends ने खोली पाकिस्तानियों की पोल
Image Credit: hanuman ansh in pakistan

Hanuman Ansh Movie Pakistan Search: भारत में जब भी कोई बड़ी या धार्मिक थीम वाली फिल्म आती है, तो उसका असर सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहता. इस बार विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. 7 अगस्त 2026 को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म की गूंज अब सीमा पार पाकिस्तान में भी सुनाई दे रही है. गूगल ट्रेंड्स के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तानी यूजर्स इस फिल्म को लेकर खासे उत्सुक हैं.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर भारत में तो माहौल बना ही हुआ है, लेकिन अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. गूगल ट्रेंड्स के ताजा डेटा से खुलासा हुआ है कि 7 अगस्त 2026 को भारत में रिलीज होने के बाद से ही पाकिस्तानी यूजर्स गूगल पर इस फिल्म के बारे में लगातार सर्च कर रहे हैं.

अगस्त के बाद ग्राफ में आया अचानक उछाल

गूगल ट्रेंड्स के इंटरेस्ट ओवर टाइम चार्ट को देखें तो पता चलता है कि 7 अगस्त से 23 अगस्त तक सर्च ग्राफ बिल्कुल शांत था. लेकिन 23 अगस्त के बाद अचानक पाकिस्तान में 'हनुमान अंश' को लेकर सर्च में जबरदस्त तेजी आई और सितंबर की शुरुआत तक यह ग्राफ अपने पीक पर पहुंच गया. 6 सितंबर के आसपास तो गूगल सर्च वॉल्यूम 100 के स्कोर तक पहुंच गया था, जो कि हाईएस्ट सर्च इंटरेस्ट को दर्शाता है.

Hanuman Ansh Search

बलूचिस्तान और सिंध में सबसे ज्यादा उत्सुकता

पाकिस्तान में 'हनुमान अंश' को लेकर कहां सबसे ज्यादा सर्च किया गया, इसके आंकड़े भी काफी दिलचस्प हैं. गूगल ट्रेंड्स के 'Interest by region' डेटा के अनुसार, इस लिस्ट में सबसे ऊपर बलूचिस्तान प्रांत है. दूसरे नंबर पर सिंध और तीसरे नंबर पर खैबर पख्तूनख्वा रहा. इसके अलावा पंजाब और इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी में भी लोगों ने इंटरनेट पर इस फिल्म के बारे में काफी कुछ खोजा है.

Hanuman Ansh Search

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानने को बेताब दिखे लोग

पाकिस्तान में लोग इस फिल्म के बारे में आखिर क्या सर्च कर रहे हैं, इसका जवाब 'Commonly searched queries' के डेटा में मिलता है. पाकिस्तानी यूजर्स गूगल पर सबसे ज्यादा 'hanuman movie', 'hanuman ansh movie' और 'hanuman ansh 2026' जैसे कीवर्ड खोज रहे हैं. इसके अलावा फिल्म की कमाई में भी लोगों की खासी दिलचस्पी है, इसीलिए 'hanuman ansh collection', 'hanuman ansh box office' और ट्रैकिंग वेबसाइट 'sacnilk' जैसे कीवर्ड्स भी 'BREAKOUT' सर्च कैटेगरी में ट्रेंड कर रहे हैं.

Hanuman Ansh Search

 

11 सितंबर को होगी इंटरनेशनल रिलीज

2 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म भारत में अपनी तय तारीख 31 जुलाई से टलकर 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी. भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को ग्लोबल लेवल पर इंटरनेशनल थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही है. इसके बाद 17 सितंबर 2026 को इसे न्यूजीलैंड और फिजी के सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने से ठीक पहले पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर बढ़ा सर्च ट्रेंड साबित करता है कि भारतीय सिनेमा का जादू सरहदों से परे काम करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More