450 करोड़ के पार पहुंची Hanuman Ansh की कमाई, किस-किस में बटेगा मुनाफा? फिल्म की को-प्रोड्यूसर ने खोला राज
सिर्फ 1.5 करोड़ के छोटे से बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. रिलीज के 84 दिन बाद भी थिएटर्स में डटी इस फिल्म ने 452 करोड़ का शानदान बिजनेस कर सबको हैरान कर दिया. हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया इस मुनाफे में से किस-किसको कितना शेयर मिलेगा.
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अभी भी सिनेमाघरों में अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है. आमतौर पर जहां बड़ी-बड़ी फिल्में दो हफ्तों में पर्दे से उतर जाती हैं, वहीं ये फिल्म 84 दिन से लगातार कमाई करने में लगी है. ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ये फिल्म पूरे 100 दिन का सफर तय करने के बाद ही सिनेमाघरों से उतारी जाएगी. फिल्म की इस लंबी दौड़ ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. 84 दिन बाद भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में का रुख कर रहे हैं.
सैकनिल्क के नए आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने देश में अब तक 341.71 करोड़ की नेट कमाई कर ली है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 403.24 करोड़ तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं, विदेशों में रहने वाली इंडियन ऑडियंस ने भी इस पर खूब प्यार लुटाया. इंटरनेशनल मार्केट से फिल्म ने 48.80 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस जुटा लिया. अगर देश और दुनिया दोनों की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 452.04 करोड़ रुपये के मैजिकल आंकड़े को पार कर चुका है. ये किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा.
बजट और मुनाफे का सीधा गणित
हाल ही में जाने-माने फिल्म क्रिटिक सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इसके बजट और मुनाफे पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट का टोटल बजट 1.5 करोड़ रुपये से थोड़ा ही ज्यादा था. इसमें से उन्होंने खुद करीब 50 लाख रुपये अपनी जेब से लगाए थे, जो बजट का लगभग एक-तिहाई हिस्सा था. इतने कम बजट में तैयार होने के बाद फिल्म ने जिस तरह का रिटर्न दिया है, उसने सिनेमा के जानकारों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. कम बजट वाली फिल्मों के लिए ये एक मिसाल बन गई.
कमाई का बंटवारा कैसे होगा
अनुप्रिया नागर ने फिल्म से होने वाली कमाई के पार्टीशन के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सबसे पहले फिल्म दिखाने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स अपना तय हिस्सा अलग निकालेंगे. इसके बाद सरकारी टैक्स और बाकी सभी तरह के प्रमोशन और प्रोडक्शन खर्चों का पेमेंट किया जाएगा. सारा खर्च निकलने के बाद जो नेट प्रॉफिट बचेगा, उसे चारों मैन पार्टनर्स में बराबर बांटा जाएगा. इन पार्टनर्स में तीन प्रोड्यूसर और खुद डायरेक्टर शामिल हैं. नियम के मुताबिक, अनुप्रिया को टोटल प्रॉफिट का पूरा 25% यानी वन-फोर्थ पार्ट अपने इन्वेस्टमेंट के बदले सीधे उनके खाते में जाएगा.
50 लाख के बदले 50 करोड़
जब अनुप्रिया नागर से पूछा गया कि 50 लाख रुपये लगाने के बाद उन्हें असल में कितने प्रॉफिट की उम्मीद दिख रही है? तो उनका जवाब बेहद चौंकाने वाला था. उन्होंने बताया कि मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए लग रहा है कि उनके हिस्से में कम से कम 50 करोड़ रुपये आ जाएंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि ये फिलहाल सिर्फ एक मोटा-मोटा अनुमान है. अभी फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म राइट्स, म्यूजिक राइट्स और टीवी सैटेलाइट के बड़े सौदे होने बाकी हैं. जब इन सभी डील्स से पैसा आएगा, तब फिल्म का टोटल प्रॉफिट और ज्यादा बड़ा हो सकता है.
कलाकारों को मिली कितनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स को उनके काम के हिसाब से फीस दी गई. नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या को इस रोल के लिए करीब 15 लाख रुपये मिले. राम नंदन भोसले बने चंदन के. आनंद को लगभग 8 लाख रुपये की फीस मिली. यंग नीम करोली बाबा बने विहान शेडगे को 5 लाख रुपये मिले. एक्सपीरियंस कलाकार अनिल रस्तोगी को महंत जी के रोल के लिए 4 लाख रुपये मिले. बाबा की पत्नी का रोल करने वाली पूर्णिमा तिवारी को 3.5 लाख और गुलशन पांडे को 3 लाख रुपये दिए गए.