)
Vivek Ranjan Agnihotri: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'हनुमा अंश' का जलवा देखने को मिल रही है. नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने अपनी जगह थिएटर में बनाए रखी हुई हैं. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. लोगों ने फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. इसी बीच गांधी जयंती के साथ शनिवार और रविवार का लॉन्ग वीकेंड होने के वजह से 'कैंची धाम' में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला. आश्रम में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे.
इसी बीच नीम करौली बाबा के आश्रम कैंची धाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ने के बीच विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और ऐसा बनाय दिया, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं विवेक अग्निहोत्री ने क्या पोस्ट किया.
कैंची धाम में उमड़ी भीड़ के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक तीखा बयान दिया. उन्होंने लिखा कि अगर सरकार धर्म पर टैक्स लगा पाती, तो भारत रातों-रात सबसे अमीर देश बन जाता. इसलिए नहीं कि लोग टैक्स देते, बल्कि इसलिए कि वे धर्म को छोड़कर इनोवेशन, तरक्की, प्रोडक्टिविटी और नए आइडियाज़ पर ध्यान देने लगते. वे चमत्कार या दैवीय मदद का इंतज़ार करने के बजाय, खुद अमीर बनने की कोशिश करते.
If only the government could tax religion, India would become the richest country overnight. Not because people would pay the tax. But because they would quit religion and start focusing on innovation, progress, productivity and ideas. They would finally try to become rich themselves, instead of waiting for miracles or divine interventions.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 4, 2026
विवेक अग्निहोत्री के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई. एक यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा कि वह उनसे ऐसी उम्मीद नहीं कर रहा था और इसलिए उन्हें अनफॉलो कर रहा है, जिस पर डायरेक्टर ने 'थैंक्यू' कहकर जवाब दिया. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अगर आपको लगता है कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले लोग ही भारत के पिछड़े होने की मुख्य वजह हैं, तो आपकी सोच बहुत ज्यादा 'तेज' नहीं है.
तमाम विवादों के बीच फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म अपनी रिलीज़ के 58वें दिन भी नए रिकॉर्ड बना रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 379.96 करोड़ रुपये नेट और 321.73 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 419.46 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े को पार कर चुकी है.