SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पक्की पक्की गल ऐ': गुरु रंधावा का नया धमाकेदार पंजाबी सॉन्ग 'FOSHO' रीलीज, इंटरनेट पर मचा तहलका

पंजाबी सुपरस्टार गुरु रंधावा का नया धमाकेदार पॉप एंथम 'FOSHO' रिलीज हो चुका है. टी-सीरीज के साथ मिलकर आए इस एनर्जेटिक ट्रैक, प्लेन में शूट हुए माइल-हाई पार्टी म्यूजिक वीडियो और इसके ट्रेंडिंग वाइब्स ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 06, 2026, 01:37 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 01:45 PM IST
Image Credit: गुरु रंधावा का धमाकेदार सॉन्ग 'FOSHO' हुआ आउट
Join

Guru Randhawa New Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग गुरु रंधावा एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज लेकर आए हैं. टी-सीरीज के साथ उनका नया गाना 'FOSHO' रिलीज हो गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. गाने की बीट्स, स्वैग और प्लेन के अंदर शूट हुआ इसका धमाकेदार वीडियो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर रहा है.

पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा एक बार फिर अपने फैंस को नचाने के लिए वापस आ चुके हैं. म्यूजिक जायंट टी-सीरीज के साथ मिलकर उन्होंने अपना नया सिंगल 'FOSHO' यानी 'फॉर श्योर' रिलीज कर दिया है. यह गाना मॉडर्न पंजाबी पॉप और जबरदस्त रिदम का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अगर आप भी पार्टी वाले गानों के शौकीन हैं तो यह ट्रैक आपकी प्लेलिस्ट में तुरंत जगह बना सकता है.

'पक्की पक्की गल ऐ' की फुल-ऑन वाइब

इस गाने का मेन हुकलाइन है 'पक्की पक्की गल ऐ', जो बेहद कैची और कॉन्फिडेंट वाइब देता है. गाना किसी खास इंसान को पाने के जुनून और उस तक पहुंचने के रोमांच को दिखाता है. गाने में गुरु का एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस ऐसा है कि कोई भी सुनकर कह दे कि यह ट्रैक तो चार्टबस्टर बनने के लिए ही बना है.

गाने के लिरिक्स गुरजीत गिल और गुरु रंधावा ने मिलकर तैयार किए हैं. गाने में शानदार बेसलाइन के साथ एक ऐसी लड़की की कहानी बताई गई है जो जहां से भी गुजरती है, सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. मजेदार बात यह है कि गाने के लिरिक्स में हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन का भी जिक्र आता है. हाई-फैशन रेफरेंस और मजेदार इशारों के साथ यह गाना स्वैग और रोमांस का फुल डोज देता है.

प्लेन के अंदर शूट हुई माइल-हाई पार्टी

गाने की एनर्जी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए इसका म्यूजिक वीडियो बहुत अलग अंदाज में बनाया गया है. प्रीत सिंह और हैरी सिंह द्वारा डायरेक्ट किए गए इस वीडियो को एक पूरे प्लेन के अंदर शूट किया गया है. एक नॉर्मल फ्लाइट को हवा में ही एक ग्रैंड पार्टी में बदल दिया गया है, जहां गुरु रंधावा पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं. प्लेन लैंड होने के बाद एयरपोर्ट पर भी डांस का दौर जारी रहता है.

देखें वीडियो सॉन्ग-

 

भूषण कुमार के साथ फिर बनी बात

अपने इस नए ट्रैक को लेकर गुरु रंधावा बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. उनका कहना है कि वे इस गाने के साथ एनर्जी को सीधे आसमान तक ले जाना चाहते थे. भूषण कुमार के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस हमेशा की तरह बहुत बढ़िया रहा. गुरु ने बताया कि 'पक्की पक्की गल ऐ' एक ऐसा स्टेटमेंट है जो बताता है कि गाना सुपरहिट होने वाला है. वे चाहते हैं कि फैंस अपनी फ्लाइट्स और रोड ट्रिप के दौरान इस गाने पर जमकर एन्जॉय करें.

अगर आपने अभी तक गुरु रंधावा का यह धमाकेदार गाना नहीं सुना है तो यह सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो चुका है. इसके साथ ही इसका ऑफिशियल और रंगीन म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जाकर देखा जा सकता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES