SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मां ने छोड़ दी एक्टिंग, एक फिल्म ने डुबोया सुपरस्टार पिता का पैसा, जब गोविंदा के परिवार ने देखा बुरा दौर?

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा के माता-पिता हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार्स थे. उनकी मां हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर थी. वहीं, उनके पिता भी सुपस्टार और फिल्ममेकर थे. एक फिल्म की वजह से उनका पैसा डूब गया और गोविंदा के परिवार ने आर्थिक तंगी का सामना किया.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 27, 2026, 11:18 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:21 PM IST
Image Credit: बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपा गोविंदा के परिवार का दर्द (फाइल फोटो)
Join

गोविंदा बॉलीवुड में अपने डांस और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. बहुत ही कम लोगों को पता है कि गोविंदा की मां हिंदी सिनेमा की एक पॉपुलर एक्ट्रेस थी. एक्टर के पिता भी जाने-माने एक्टर थे. उनके पिता शानदार फिल्ममेकर थे.  गोविंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने मां ने 10 साल के अंदर इंडस्ट्री छोड़ दी थी, परिवार की देखभाल के लिए साध्वी बन गई थीं.

गोविंदा की मां ने छोड़ी थी इंडस्ट्री

गोविंदा ने ABP को दिए इंटरव्यू में मां के बारे में बात करते हुए  बोला कि एक्ट्रेस बनने के बाद मेरी मां निर्मला देवी इतनी गरीब हो गई थी, बंगले का सारा सामान छि गया था. मेरे पिता ने मेरी मां से बोला था- निर्मला तुम इनती खूबसूरत हो कि जब तुम काम मांगने बाहर जाओगी, तो लोग तुम्हें बुरी नजर से घूरेंगे. इसलिए मेरी मां से सिर मुंडवा लिया था और साध्वी बन गईं. एक्टर ने बोला हम लोग उन मां के साए में पले हैं जिन्होंने अपने सपनों को छोड़कर साध्वी बनने का रास्ता चुना था.

गोविंदा के पिता थे सुपरस्टार

गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा 1940 से 1950 के दशक के जाने-माने एक्टर और सिगंर थे. साल 1939 में रिलीज फिल्म एक ही रास्ता से उन्होंने डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में लीड रोल और सपोर्टिंग रोल निभाया था. एक्टिगं के बाद उन्होंने फिल्ममेकिंग में भी अपना टैलेंट दिखाया. उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूस की थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.  फिल्म का नाम सेहरा थी जो कि 1948 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अरुण कुमार ने बतौर एक्टर काम किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पसंद नहीं किया गया था. इस फिल्म की वजह से वह दीवालिया हो गए. आर्थिक तंगी की वजह से बांद्रा को छोड़कर चॉल में रहने पर मजबूर हो गए.

गोविंदा की मां ने चलाया था घर

विरार की चॉल में शिफ्ट होने के बाद अरुण कुमार की तबीयत खराब होने लगी थी. इसके बाद निर्मला देवी ने परिवार को संभाला था. गोविंदा के पिता आर्थिक तंगी और सदमे की वजह से 1 दशक तक बीमार रहे. साल 1998 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

गोविंदा के माता-पिता की लव स्टोरी

गोविंदा के माता-पिता की पहली मुलाकात साल 1942 में हुई थी. फिल्म सवेरा में निर्मला देवी ने अरुण कुमार संग काम किया था. फिल्म सवेरा एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी. इस दौरान दोनों को प्यार हुआ. जिसके बाद कपल ने शादी की. शादी के बाद भी दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया. शादी से कपल के 5 बच्चे थे, गोविंदा सबसे छोटे थे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES