नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. नेटफ्लिक्स पर दर्शक नई फिल्म और सीरीज की रिलीज का इंतजार करते हैं. अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज और फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इस वीकेंड पर आप नई फिल्म और सीरीज को देख सकते हैं. आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म गजब रात 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. गजब रात फिल्म का नाम बदला गया है. पहले फिल्म का नाम घूसखोर पंडित था, लेकिन फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया. इसके रिलीज डेट का भी ऐलान किया है. फिल्म में मनोज बायपेयी के साथ अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और नुसरत भरूचा जैसे बड़े स्टार हैं.
पॉपुलर फ्रेंच वेब सीरीज ल्यूपिन 4 भी इस वीकेंड 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं. वहीं, अब इसका चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. ल्यूपिन 4 में टोटल 8 एपिसोड होंगे. सीरीज में ओमर सी, लुडिविन सैग्नियर, एंटोइन गौय और सोफियान गुराब जैसे स्टार्स हैं.
सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस एक पॉपुलर स्पेनिश फिल्म है. जॉर्ज मिशेल ग्रौ के डायरेक्शन में बनी फिल्म को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
अगर आपको साउथ फिल्म देखना पसंद है तो इस वीकेंड पर साउथ फिल्म देख सकते हैं. डोरोथी एक तमिल फिल्म है. इस फिल्म में कीर्ति सुरेश और ऋषिकांत लीड रोल में हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 23 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. डोरोथी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे कार्तिक सुब्बाराज ने डायरेक्ट किया है.
मलयालम सिनेमा की फिल्म धूमकेतू को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म साजिन गोपू और निखिला विमल लीड रोल में है.
पैरालाइज्ड बाय होप दा मारिया बैमफोर्ड स्टोरी फिल्म जाने माने कॉमेडियन मारिया बैमफोर्ड की लाइफ पर बेस्ड है. इस फिल्म को जुड अपाटो और नील बर्कले ने डायरेक्ट किया है.