SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कल हो ना हो' शूटिंग के पहले दिन क्यों बंद हो गई थी बोलती? शाहरुख के बर्थडे से पहले डेलनाज ईरानी ने किया बड़ा खुलासा

जिस सुपरस्टार को आप बचपन से टीवी पर देखकर बड़े हुए हों, अचानक एक दिन आपको उसी के साथ फ्रेम में खड़ा होना पड़े. जाहिर सी बात है, किसी के भी हाथ-पांव फूल जाएंगे. कुछ ऐसा ही हुआ था हमारी प्यारी 'स्वीटू' यानी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी के साथ.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 30, 2026, 03:13 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 03:25 PM IST
Image Credit: जब शाहरुख खान से पहली बार मिलीं डेलनाज ईरानी (फाइल फोटो)
Join

साल 2003 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल हो ना हो' तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में डेलनाज ने प्रीति जिंटा की बेस्ट फ्रेंड स्वीटू का मजेदार किरदार निभाया था. आईएएनएस से बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान डेलनाज ने शाहरुख खान के साथ अपने काम करने के पहले दिन का वो खट्टा-मीठा अनुभव शेयर किया है, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

"क्या मैं सच में इस इंसान के साथ काम कर रही हूं?"

2003 का वो दिन डेलनाज के लिए किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं था. जब वे 'कल हो ना हो' के सेट पर पहुंचीं और सामने खुद शाह रुख खान खड़े थे, तो एक पल के लिए उनकी आवाज ही निकलना बंद हो गई थी. डेलनाज ने उस लम्हे को याद करते हुए बताया, "हम लोग शाह रुख खान के पुराने टीवी सीरियल्स जैसे 'सर्कस' और 'फौजी' देखकर बड़े हुए हैं.

ऐसे में जब आप पहली बार सेट पर जाते हैं और अपने फेवरेट स्टार को सामने देखते हैं, तो एक ऐसा पल आता है जब आपकी आवाज ही गायब हो जाती है. आपके दिमाग में बस एक ही बात चलती है कि 'क्या मैं सच में इस इंसान के साथ काम कर रही हूं?'" एक आम फैन की तरह डेलनाज भी नर्वस थीं, लेकिन आगे जो हुआ, उसने शाह रुख खान को उनके दिल के और भी करीब ला दिया.

नर्वसनेस दूर करने में शाहरुख का वो 'जादुई तरीका'

पहली मुलाकात में बड़े स्टार्स अक्सर अपने में ही बिजी रहते हैं, लेकिन शाहरुख खान का अंदाज सबसे जुदा है. डेलनाज ने बताया कि जैसे ही किंग खान ने उनकी घबराहट भांपी, उन्होंने बिना कोई वक्त गंवाए माहौल को एकदम हल्का बना दिया. डेलनाज कहती हैं, "शाहरुख पूरी तरह से एक पीपुल्स पर्सन हैं. वे लोगों से बहुत प्यार से कनेक्ट होते हैं. उन्होंने तुरंत मुझे बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल फील कराया. जिस तरह से उन्होंने मुझसे बात की, उसमें इतनी गर्मजोशी थी कि मेरी सारी हिचकिचाहट मिनटों में गायब हो गई. उनकी यही बात मेरे दिल में हमेशा के लिए बस गई है और मैं इसे कभी नहीं भूल सकती."

यही वजह है कि 'कल हो ना हो' में डेलनाज और शाह रुख के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल और मजेदार दिखाई दी थी.

स्क्रीन पर शाह रुख के जादू का राज क्या है?

डेलनाज ईरानी सिर्फ शाह रुख की को-स्टार ही नहीं हैं, बल्कि उनकी बहुत बड़ी फैन भी हैं. इंटरव्यू में उन्होंने शाह रुख की एक्टिंग और उनके क्राफ्ट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "मैं दिल से उनकी अदाकारी की मुरीद हूं. वे जिस तरह से किसी किरदार की गहराई को समझते हैं, किसी सीन में इमोशंस भरते हैं और फिर जिस सहजता से ऑडियंस के साथ जुड़ते हैं, वो वाकई कमाल का है. उनके अंदर एक खास किस्म का जादू है. चाहे कोई रोमांटिक सीन हो, कॉमेडी हो या फिर कोई इमोशनल ड्रामैटिक मोमेंट, वे आपको उस किरदार पर भरोसा करने के लिए मजबूर कर देते हैं. मुझे लगता है कि एक बेहतरीन एक्टर की पहचान ही यही होती है."

उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने आज तक शाहरुख की एक भी फिल्म मिस नहीं की है. वे कहती हैं, "मैंने शाह रुख खान की एक भी फिल्म नहीं छोड़ी है. मैं हमेशा इस बात को लेकर एक्साइटेड रहती हूं कि वे स्क्रीन पर नया क्या लेकर आने वाले हैं, क्योंकि वे हर बार अपने दर्शकों को सरप्राइज कर देते हैं. उनकी हर फिल्म में कुछ न कुछ अलग होता है."

डेलनाज ने यह भी बताया कि वे शाह रुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर बेहद उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, "मैं उन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. मुझे पूरा यकीन है कि उनके फैंस के लिए यह फिल्म एक और स्पेशल एक्सपीरियंस साबित होगी."

2 नवंबर को है SRK का बर्थडे

शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को आने वाला है और पूरा देश उनके बर्थडे को एक त्योहार की तरह मनाता है. इस खास मौके से ठीक पहले डेलनाज ईरानी ने अपने पसंदीदा स्टार को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेजा है. डेलनाज ने कहा, "मैं उनके लिए दुनिया की सारी खुशियां, अच्छी सेहत और ढेर सारी सफलता की दुआ करती हूं. वे इसी तरह हमारा मनोरंजन करते रहें और बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरते रहें. लोगों से उन्हें जो बेइंतहा प्यार मिलता है, वे सच में उसके हकदार हैं. हैप्पी बर्थडे शाहरुख! आप अपने काम और अपने इस शानदार सफर से हम सबको यूं ही इंस्पायर करते रहिए."

यह भी पढ़ें: बेबो का नया धमाका: शाहिद-मीरा के बारे में उड़ चुकी है कौन सी अजीब अफवाह? करीना के शो में जमकर हुई गॉसिप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES