भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज, इवेंट में दिया विवादित बयान, कॉलेज के स्टूडेंट्स के सामने की अश्लील हरकत
पॉपुलर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. दरअसल कॉमेडियन पर वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी में इवेंट को दैरान अश्लील हरकत और भद्दी बात करने का आरोप लगा है.
पॉपुलर एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम मुश्किलों में फंस गए हैं. कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल उनके ऊपर आरोप लगा है कि उन्होंने वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी में कॉमेडी इवेंट के दौरान स्टेज पर अश्लील हरकत और अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया है. कॉमेडियन के खिलाफ वडोदरा जिला के वाघोडिया पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.
किस बात पर मचा बवाल
भुवन बाम ने एक इवेंट में स्टेज पर महिलाएं बोलती है कि उसका मन कर रहा है. उस लड़की ने बोला कि किसी गाड़ी के नीचे चली जाओ ताकि वह दो से तीन महीने के लिए अकेले रह सकूं. इस सवाल पर भुवन ने बेहद आपत्तिजनक बात बोली है. इसके अलावा उन्होंने स्टेज पर पानी की बोतल से बेहद अश्लील हरकत की है. क्रिटिक्स ने इन कमेंट्स और स्टेज पर किए बर्ताव को काफी अश्लील और आपत्तिजनक बताया है.
भुवन बाम के खिलाफ FIR दर्ज
FIR के अनुसार शिकायकर्ता का नाम महेंद्र प्रताप सिंह है, वह पिछले 5 सालों से पारुल यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी हेड हैं. यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की परमिशन मिलने के बाद कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में बताया गया है कि 25 नवंबर की शाम लिमडा गांव में पारुल यूनिवर्सिटी में इवेंट आयोजित किया गया था. यूनिवर्सिटी के केवल साफ-सुथरे कॉमेडी कार्यक्रम की अनुमति दी थी.
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कॉमेडियन बाम की ओर की टिप्पणी और गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. ना ही इसकी सहमति ली गई थी. इसके बाद विश्वविद्यालय ने कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी है.
वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद से विवाद बढ़ गया है. कई यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए गुजरात पुलिस, मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल को टैग किया है. इस मामले की सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. सोशल मीडिया पर कॉमेडियन के बयान और हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर की है.
इससे पहले गुजरात के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमांग महिपतराम रावल ने यूनिवर्सिटी को खुला लेटर लिखा था. उन्होंने इसे आपत्ति जताते हुए प्रशानस से जवाबदेही और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- सलमान खान को पसंद आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया, कही दिल छूने वाली बात