SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सुपरस्टार्स का दौर खत्म...', फराह खान ने नए एक्टर्स को दिखाया आईना, शाहरुख-सलमान को बताया आखिरी सुपरस्टार

फराह खान ने हाल ही में नए कलाकारों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नए कलाकारों में खुद पर और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया पर आत्मविश्वास की कमी है. उन्होंने कास्टिंग, संगीत और कोरियोग्राफी में दखल देने के लिए उनकी आलोचना की.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 06, 2026, 04:39 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 04:53 PM IST
Image Credit: फऱाह खान
Join

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर अपनी फिल्मों और बेबाक बातों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. वो अपनी सोच को अक्सर खुलकर लोगों के सामने रख देती हैं. हाल ही में फराह ने आज के नए कलाकारों के काम करने के तरीके को लेकर सवाल उठाए हैं. फराह का मानना है कि सुपरस्टार्स का दौर खत्म हो चुका है.

हाल ही में फराह खान ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में बातचीत के दौरान नए कलाकारों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये कलाकार फिल्म निर्माण के अलग-अलग पहलुओं जैसे कोरियोग्राफी, संगीत और कास्टिंग में दखल देते हैं. फराह के अनुसार, निर्देशकों पर उनका भरोसा न होना, असल में उनकी अपनी असुरक्षा और खुद पर आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है.

फराह खान ने आज के कलाकारों पर तंज कसा

वहीं, फराह ने आज के कलाकारों की मानसिकता पर भी सवाल उठाए है. उन्होंने कहा, 'समस्या यह है कि आज के कलाकारों को किसी पर भी भरोसा नहीं होता है. इतना ही नहीं, उन्हें निर्देशक पर भी भरोसा नहीं हता. वे अपने गानों को खुद ही कोरियोग्राफ करना चाहते हैं.'

उन्होंने आगे कहा कि जो कलाकार खुद पर भरोसा रखते हैं, वे पूरी प्रक्रिया पर भी विश्वास करते हैं. उन्होंने सुपरस्टार्स का उदाहरण देते हुए कहा, 'जब मैंने 'मैं हूं ना' के लिए सुष्मिता सेन को लेने की बात कही, तो शाहरुख ने कास्टिंग में कभी कोई दखल नहीं दिया, जबकि उस समय सुष्मिता कोई बहुत बड़ी हीरोइन नहीं थीं. उन्होंने कोई सवाल नहीं उठाया. जब मैंने कहा कि 'ओम शांति ओम' में मुझे कोई नई लड़की चाहिए, तब भी उन्होंने कोई सवाल नहीं किया. उन्होंने बस (दीपिका पादुकोण की) फोटो देखी और कहा, 'अगर तुम्हें ठीक लगता है, तो मुझे भी ठीक है.'

यह भी पढ़ें- ‘आंसू नहीं छिपा पाया’, 'रामायण' में दामाद रणबीर कपूर का काम देख खुद को रोक नहीं पाए महेश भट्ट; कह दी दिल छू लेने वाली बात

आज के कलाकार करते हैं असुरक्षित महसूस

फराह ने आगे बताया कि वे मैगजीन कवर के लिए शूट करना चाहते हैं और अवॉर्ड फंक्शन में जाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास करने के लिए कोई अच्छी फिल्म नहीं होती. फराह ने आगे कहा कि सुपरस्टार बनने के लिए खुद पर विश्वास और कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है.

बदलाव की मांग करने वाले एक्टर्स को लिया आड़े हाथ

फराह ने सेट पर आकर बदलाव की मांग करने वाले एक्टर्स को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, 'यह आपका काम नहीं है. आप अपना काम करें. पहले अपनी लाइन्स याद करना सीखें. सेट पर आने से पहले आपको अपनी लाइन्स पता होनी चाहिए, जो आप कर नहीं पाते. यह बहुत चिढ़ाने वाला होता है. मैंने ऐसा होते देखा है. मैंने एक्टर्स की पहली फिल्म में उनके साथ काम किया है और फिर पांचवीं फिल्म के बाद उन्हें लगने लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं. वे हमेशा लोगों से घिरे रहते हैं. सुपरस्टार्स का दौर अब खत्म हो चुका है. वे (सलमान, शाहरुख, अमिताभ, अक्षय) इस दौर के आखिरी सुपरस्टार्स हैं. जब तक वे काम कर रहे हैं, तब तक उनका आनंद लें.'

2026 के आखिर में फराह शुरू करेंगी प्रोजेक्ट पर काम

फराह खान ने बताया है कि वह 2026 के आखिर में, जब उनके बच्चे कॉलेज चले जाएंगे, तब अपने अगले निर्देशन प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रही हैं. अपने एक व्लॉग में उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का निर्देशन तभी करेंगी, जब इसमें शाहरुख खान काम करेंगे. वरना, वह इंतजार करना ही बेहतर समझेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES