)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी चिंगारी भड़की हुई है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रही है. अब किसी भी रिएलिटी शो का खेल सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहसों के रूप में साफ नजर आ रहा है. शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले हंगामे अब बाहर बैठे सेलिब्रिटीज के बीच जुबानी जंग की वजह बन रहे हैं. हालिया मामले की बात करें तो, 'बिग बॉस 20' में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई का है, जिसने इंटरनेट पर एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है और इसमें रिएलिटी शो किंग प्रिंस नरूला की एंट्री ने इस विवाद को और हवा दे दी है.
ये पूरा विवाद 'बिग बॉस 20' के घर के अंदर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल और गुल्लू (कुशल तंवर) के बीच हुई एक तीखी झड़प से शुरू हुआ. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि माहौल काफी स्ट्रैसफुल हो गया. बहस के दौरान गुस्से में आकर नकुल ने गुल्लू को खुली धमकी देते हुए कहा, 'गुड़गांव में आकर मारूंगा, जब बोले तब.'
नकुल धुल की इस टिप्पणी पर गुल्लू ने भी पलटवार किया और तंज कसते हुए कहा, 'तू स्टोरी का बदमाश है'. घर के अंदर इस तरह की हिंसा और धमकियों को बढ़ावा देने के चलते मेकर्स ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए नकुल धुल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. घर के अंदर हुए इस हंगामे के तुरंत बाद, रिएलिटी किंग प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर कर दी, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी.

प्रिंस ने बिना किसी का नाम लिए तीखा तंज कसते हुए लिखा, 'हवाबाजी लोग पीछे से क्यों करते हैं? सामने चुप रहते हैं रील के गुंडे.' उन्होंने आगे दोस्ती और भाईचारे के नाम पर दोहरे मापदंड अपनाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग पीठ पीछे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन सामने आने पर चुप हो जाते हैं. उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके तार तुरंत एल्विस यादव से जोड़ने शुरू कर दिए.
प्रिंस नरूला के इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा कि क्या उनका ये पोस्ट एल्विस यादव के लिए था? आपको बता दें कि प्रिंस और एल्विस के बीच की तनातनी जगजाहिर है. साल 2025 में 'एमटीवी रोडीज XX' के दौरान दोनों गैंग लीडर्स के बीच शो में जमकर विवाद देखने को मिला था, जहां प्रिंस ने एल्विस को ऑनलाइन बदमाश तक कह दिया था. हालांकि, बाद में फरवरी 2025 में दोनों ने पब्लिकली गिले-शिकवे मिटाकर सुलह कर ली थी और एक-दूसरे को भाई कहा था.
भले ही प्रिंस नरूला ने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम खुलकर नहीं लिया हो, लेकिन जिस तरह से 'रील के गुंडे' शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उसने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया और रीयल लाइफ की दुनिया में बदमाश बनने वालों पर निशाना साधना उनका मकसद था. 'बिग बॉस 20' के भीतर का ये घमासान और बाहर सेलिब्रिटीज की इन रिएक्शन्स ने ये साबित कर दिया है कि रियलिटी शो सिर्फ खेल नहीं, बल्कि बाहर एक बड़ा अखाड़ा बन चुके हैं, जहां हर एक बयान पर जनता की पैनी नजर रहती है.