SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले सरेआम कहा I Love You... अब टूटा रिश्ता? ईशा ने अविनाश को किया अनफॉलो, क्रिप्टिक पोस्ट और मां के इशारे ने बढ़ाई हलचल

'बिग बॉस 18' फेम ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच अनबन की खबरें अब और भी तेज हो गई हैं. ईशा द्वारा अविनाश को अनफॉलो करने, उनकी क्रिप्टिक पोस्ट और मां के मैसेज ने 'अविशा' की इस जोड़ी के ब्रेकअप की अटकलों को हवा दे दी है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 16, 2026, 20:02 IST | Updated: Nov 16, 2026, 20:22 IST
Join

छोटे पर्दे की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा सिंह ने बेहद कम उम्र में अपनी दमदार अदाकारी से घर-घर में खास पहचान बनाई है. नेशनल टेलीविजन पर कई सुपरहिट शोज देने वाली ईशा इन दिनों अपने किसी नए प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइउ में मची उथल-पुथल को लेकर सुर्खियों में हैं. 'बिग बॉस 18' के घर में अविनाश मिश्रा के साथ बनी उनकी गहरी दोस्ती और केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें आम हो गई थीं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 'अविशा' (AviSha) की इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई है और दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों के बनने और बिगड़ने का सबसे पहला साइन अक्सर डिजिटल प्लेटफॉर्म से ही मिलता है. खबरों के मुताबिक, ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई हैं. हैरानी की बात ये है कि एक तरफ जहां ईशा ने अविनाश से दूरी बना ली है, वहीं अविनाश मिश्रा अभी भी ईशा को फॉलो कर रहे हैं. इंस्टाग्राम से लेकर रेडिट तक, हर जगह फैंस इसी बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि ईशा को ये बड़ा कदम उठाना पड़ा.

सरेआम इजहार-ए-मोहब्बत

ये पूरा मामला इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ ही समय पहले दोनों के बीच सब कुछ बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था. 'बिग बॉस' के बाद जब अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अपने नाम की, तो उन्होंने एक शानदार जश्न पार्टी रखी थी. इस भव्य पार्टी में अविनाश ने सबके सामने ईशा सिंह से अपने प्यार का इजहार करते हुए 'आई लव यू बेबी' कहा था, जिसके जवाब में ईशा ने भी मुस्कुराते हुए 'आई लव यू टू' कहकर अपने रिश्ते पर लगभग मुहर लगा दी थी. ऐसे में इतने कम समय में आई इस दरार ने चाहने वालों को गहरा झटका दिया है.

महाकाल की शरण में पहुंचीं ईशा

ब्रेकअप की इन चर्चाओं के बीच ईशा सिंह हाल ही में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचीं. उन्होंने दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद इमोशनल और क्रिप्टिक नोट लिखा, जिसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी. ईशा ने लिखा कि भोपाल से होने के बावजूद वो लंबे समय से उज्जैन जाने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन महाकाल ने उन्हें ठीक उसी वक्त बुलाया जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. उन्होंने आगे लिखा कि बाबा को सब कुछ पता है और वो हमेशा उनकी रक्षा करेंगे.

मां रेखा सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई हलचल

सिर्फ ईशा ही नहीं, बल्कि उनकी मां रेखा सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इस पूरे विवाद में घी डालने का काम किया है. रेखा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर्म और समय को लेकर एक मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा कि समय हर इंसान को उसके कर्मों का आईना जरूर दिखाता है, इसलिए किसी के बुरे व्यवहार से खुद को टूटने नहीं देना चाहिए. शांत रहकर अपने रास्ते पर चलते रहना ही सही है, क्योंकि जवाब शब्द नहीं बल्कि वक्त देता है.

फैंस को अब भी है 'अविशा' का इंतजार

ईशा की उज्जैन वाली पोस्ट और उनकी मां के मैसेज को सीधे तौर पर अविनाश मिश्रा से जोड़कर देखा जा रहा है. 'बिग बॉस' से शुरू हुआ ये सफर क्या वाकई अब एक कड़वे मोड़ पर आकर खत्म हो गया है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल, ईशा और अविनाश दोनों ने ही इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है और फैंस बेसब्री से सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES