SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Eetha Song: देसी स्वैग और गजब की अदाएं! लावणी क्वीन बनीं श्रद्धा कपूर, गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' का पहला लावणी गाना 'जी जी रे जी' रिलीज हो गया है. विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित लक्ष्मण उटेकर की ये फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सलमान खान की 'मातृभूमि' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 17, 2026, 16:45 IST | Updated: Nov 17, 2026, 17:16 IST
Join

बॉलीवुड की चुलबुली और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट फैंस की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है और अब मेकर्स ने इसके पहले गाने 'जी जी रे जी' को रिलीज कर सनसनी मचा दी है. ये गाना न सिर्फ पारंपरिक संस्कृति की खुशबू बिखेर रहा है, बल्कि परदे पर श्रद्धा का ये नया रूप देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ईथा' के इस पहले गाने में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत नौवारी साड़ी पहने हुए पारंपरिक लावणी डांस करती नजर आ रही हैं.

सुरीली आवाज की मलिका श्रेया घोषाल और मशहूर म्यूजिकल जोड़ी अजय-अतुल का ये संगम इस गाने में चार चांद लगा रहा है. ये गाना ऑडियंस को उस परफॉर्मिंग आर्ट्स ट्रेडिशन से रूबरू कराता है, जो मशहूर तमाशा और लावणी आर्टिस्ट विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी की असली दास्तान को बड़े पर्दे पर जिंदा करता है.

महाराष्ट्र की लोक संस्कृति की अनकही कहानी

ये फिल्म सिर्फ एक डांस या परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि ये दिग्गज कलाकार विथाबाई के जीवन के उतार-चढ़ाव और उनके स्ट्रगल की कहानी कहती है. इससे पहले 30 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुए ट्रेलर ने भी ऑडियंस के बीच खलबली मचा दी थी, जिसमें विथाबाई के मंच की चमक-धमक और उसके पीछे छिपी पर्सनल लाइफ के आंसुओं की एक झलक दिखाई गई थी. अब 'जी जी रे जी' गाने के जरिए मेकर्स ने उस दौर के म्यूजिक और ट्रेडिशन को पूरी भव्यता के साथ परदे पर उतार दिया है, जहां श्रद्धा का आत्मविश्वास और एनर्जी देखते ही बनती है.

सलमान खान की फिल्म से होगी टक्कर

दिनेश विजन, लक्ष्मण उटेकर और करिश्मा शर्मा द्वारा मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनाई गई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े महासंग्राम के लिए पूरी तरह तैयार है. 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की बड़ी  सफलता के बाद श्रद्धा एक बार फिर मैडॉक के साथ मिलकर कुछ नया और धमाकेदार लेकर आ रही हैं. फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव और इश्तियाक खान जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो इस प्रोजेक्ट के वजन को और बढ़ा देते हैं.

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ईथा'

फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख 4 दिसंबर, 2026 तय की है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर 'ईथा' की सीधी टक्कर सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' से होने जा रही है. गानों के सुर और ट्रेलर की गूंज के बीच देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस के इस महामुकाबले में कौन सी फिल्म ऑडियंस के दिलों पर राज करने में कामयाब होती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES