App

'दृश्यम 3' को बिना एक भी कट के मिली हरी झंडी: 2 अक्टूबर को थिएटर्स में लौटेंगे विजय सालगांवकर, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें

Drishyam 3 The Conclusion: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार हैं. फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' को सीबीएफसी से हरी झंडी मिल गई है और इसे बिना सिंगल कट के सर्टिफिकेशन ने क्लियरेंस दे दिया है.

'दृश्यम 3' को बिना एक भी कट के मिली हरी झंडी: 2 अक्टूबर को थिएटर्स में लौटेंगे विजय सालगांवकर, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें
Image Credit: 'दृश्यम 3' को CBFC की क्लीन चिट

Drishyam 3 The Conclusion: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फेमस क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2: द कन्क्लूजन' की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में हैं. शुरुआत में इस फिल्म की तुलना मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से की जा रही थी, लेकिन अब एक्टर ने साफ कर दिया है कि ये फिल्म उनकी फिल्म से बिल्कुल अलग है. अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

ऐसे में अब फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से भी हरी झंडी मिल गई है. फिल्म को सीबीएफसी ने बिना किसी ऑडियो या विजुअल कट के 'UA 16+' सर्टिफिकेट दे दिया है. इसका मतलब है कि दर्शक मेकर्स द्वारा बनाई गई पूरी और ओरिजिनल फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे.

'दृश्यम 3' का रनटाइम कितना है?

CBFC की वेबसाइट के अनुसार, 28 सितंबर को सर्टिफाइड हुई यह फिल्म 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) लंबी है. यह इस फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है. साल 2015 में आई पहली 'दृश्यम' 162 मिनट की थी, जबकि 'दृश्यम 2' का रनटाइम 142 मिनट था. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय सालगांवकर की कहानी का अंतिम अध्याय होगी.

क्या मलयालम वर्जन से अलग होगी कहानी?

मोहनलाल स्टारर मलयालम 'दृश्यम 3' इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट का ऐलान कर दिया है. लेकिन हिंदी 'दृश्यम 3' एक बिल्कुल नई और ओरिजिनल कहानी के साथ आ रही है. निर्देशक अभिषेक पाठक और अजय देवगन ने साफ किया है कि हिंदी फ्रेंचाइजी में विजय सालगांवकर का सफर इसी तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगा.

फिल्म में कौन-कौन से नए चेहरे दिखेंगे?

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रही हैं. वहीं, इस बार स्टार कास्ट में दो बड़े नाम शामिल हुए हैं, जिसमें जयदीप अहलावत (राजीव सिंह तोमर के किरदार में) और प्रकाश राज (इंद्रजीत शेट्टी के रूप में) नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले ही विजय और उसके परिवार के सामने आने वाली नई चुनौतियों की झलक दे चुका है.

Drishyam: The Conclusion (2026) - IMDb

बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका होगा?

2 अक्टूबर की खास तारीख पर रिलीज हो रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार है. शुरुआती एडवांस बुकिंग को देखते हुए फिल्म के पहले दिन 50 से 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का अनुमान है. अगर ऐसा होता है, तो यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी और 'सिंघम अगेन' (43.7 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड टूट जाएगा. माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ते से भी कम समय में 'दृश्यम 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के अनुसार, 'दृश्यम 3' के लिए ओपनिंग-डे (शुक्रवार, 2 अक्टूबर) की प्री-सेल्स शाम 4:30 बजे तक 6.92 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच गई हैं. यह आंकड़ा 'दृश्यम 2' के ओपनिंग-डे के कुल एडवांस कलेक्शन (6.93 करोड़ रुपये ग्रॉस) के लगभग बराबर है. ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर, अभी तक 12,469 स्क्रीनिंग में 2.39 लाख टिकटों की बिक्री से 5.34 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन हुआ है, जो प्रमुख बाजारों में तेजी से बढ़ती मांग का संकेत है.

गुरुवार रात तक 'दृश्यम 3' के ओपनिंग-डे पर एडवांस कलेक्शन में 10-12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है, इसलिए ट्रेड अनुमानों के मुताबिक पहले दिन की नेट ओपनिंग 22 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. अगर शहरी मल्टीप्लेक्स में स्पॉट-बुकिंग का ट्रेंड फिल्म के दूसरे पार्ट जैसा ही रहा, तो फिल्म ओपनिंग वीकेंड में 80 करोड़ रुपये से 85 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More