SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धार्मिक जगह पर सिंदूर का ड्रामा: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं दिव्या खोसला, लालबागचा राजा दर्शन पर उठाए तीखे सवाल

Divya Khosla Slams Komal Rani Swarnakar: गोविंदा के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल की मांग में सिंदूर देखकर दिव्या खोसला बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कोमल को जमकर लताड़ा और धर्म का गलत इस्तेमाल न करने की सख्त सलाह दी. जानिए आखिर दिव्या ने इस रिश्ते और सिंदूर पर क्या-क्या बड़े सवाल उठाए हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 02, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 09:10 AM IST
Image Credit: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं दिव्या खोसला
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर सोशल मीडिया के जरिए जोरदार हमला बोला है. हाल ही में कोमल को गोविंदा के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करते हुए देखा गया था. इसी दौरान कोमल की मांग में सिंदूर नजर आने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. दिव्या ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि जब बात किसी धार्मिक जगह की हो, तो वहां इस तरह मांग में सिंदूर दिखाकर मीडिया का ध्यान खींचने की क्या जरूरत थी. उन्होंने कहा कि अपनी पर्सनल लाइफ में लोग जो चाहें करें, लेकिन समाज की मर्यादा को तार-तार नहीं किया जाना चाहिए.

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखते हुए लिखा, ‘हम अपनी पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी करते हैं, वो पूरी तरह से हमारी अपनी पसंद होती है, लेकिन समाज को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ये बहुत जरूरी है कि हम एक तय दायरा बनाकर रखें’. साथ ही उन्होंने लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल के बर्ताव पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने लिखा कि एक लड़की आपके साथ धार्मिक जगह पर जाती है और जानबूझकर इस तरह झुकती है, जिससे उसकी मांग का सिंदूर साफ कैमरे में कैद हो जाए. इससे मीडिया को इस रिश्ते पर तरह-तरह की बातें बनाने और मिर्च-मसाला लगाने का पूरा मौका मिल जाता है.

धर्म का गलत इस्तेमाल बंद करने की नसीहत

दिव्या ने आगे बात करते हुए कोमल रानी से तीखे सवाल पूछे और कहा कि सच में आप किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही हैं. इसके बाद उन्होंने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ पर कोमल की ओर से दिए गए कथित बयान को लेकर भी जमकर फटकार लगाई. दिव्या ने लिखा कि ऐसी हरकतें करने के बाद आप दूसरों की पर्सनल लाइफ पर पब्लिकली बयानबाजी करती हैं. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अपने पर्सनल एजेंडे को पूरा करने के लिए हमारे हिंदू धर्म और उसके पवित्र प्रतीकों का इस्तेमाल करना तुरंत बंद करें. सिंदूर एक शादीशुदा महिला का बहुत बड़ा और पवित्र प्रतीक होता है.

सुनामी बनकर छाई Hanuman Ansh: दो महीने से लगातार कर रही छप्परफाड़ कमाई, 56वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश

सुनीता आहूजा के त्याग का किया खुलकर समर्थन

इस पूरे विवाद में दिव्या ने उन बॉलीवुड सितारों पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की जो इस तरह की हरकतों का साथ दे रहे हैं. उन्होंने लिखा कि जो हस्तियां ऐसी गलत चीजों का समर्थन कर रही हैं, उनसे सचमुच बहुत ज्यादा निराशा हुई है. आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब दिव्या खोसला ने इस मामले पर अपनी राय रखी हो. इससे पहले भी जब गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं शुरू हुई थीं, तब दिव्या खुलकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के समर्थन में उतर आई थीं. उन्होंने कहा था कि इस तरह खुलेआम रिश्ते का दिखावा करके किसी का घर नहीं बिगाड़ना चाहिए.

गोविंदा और सुनीता के बीच बढ़ी दूरियां

दिव्या ने अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि सुनीता आहूजा ने अपनी पूरी जिंदगी गोविंदा और अपने परिवार को संवारने में लगा दी. उन्होंने हर मोड़ पर अपने पति का साथ दिया, पूरी तरह वफादार रहीं और अपने दोनों बच्चों की बहुत अच्छे संस्कारों के साथ परवरिश की. ऐसे में किसी तीसरे इंसान को आकर इस तरह से उनके परिवार के बीच बातें बनाने का कोई हक नहीं है. पर्सनल रिश्तों की बातों को इस तरह पब्लिक में लाकर तमाशा नहीं बनाया जाना चाहिए. इस तरह की हरकतों से समाज में गलत मैसेज जाता है और परिवार के अंदर बेवजह की गलतफहमियां और ज्यादा बढ़ने लगती हैं.

लालबागचा राजा के दर्शन के बाद गहराया विवाद

गोविंदा और सुनीता के बीच का ये फैमिली मैटर तब बहुत ज्यादा बढ़ गया जब दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें अखबारों और सोशल मीडिया पर छाने लगीं. सुनीता ने कई मौकों पर मीडिया के सामने आकर अपनी शादी को लेकर बेहद इमोशनल और दर्द भरी बातें कही थीं. वहीं, दूसरी तरफ गोविंदा ने हमेशा कोमल के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से साफ इनकार किया है. गोविंदा का कहना रहा है कि ये सब सिर्फ उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी साजिश है, लेकिन लालबागचा राजा में दोनों के एक साथ दिखने और सिंदूर के विवाद ने इस आग में घी डालने का काम किया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES