SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कभी यादों में आऊं' से मिली पहचान, फिर भूषण कुमार से शादी तक, ऐसी रही दिव्या खोसला की जिंदगी

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का बॉलीवुड सफर आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. म्यूजिक वीडियो से उन्हें पहचान मिली थी. आइए जानते हैं उनका बॉलीवुड सफर.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 26, 2026, 22:40 IST | Updated: Nov 26, 2026, 22:44 IST
Image Credit: दिव्या खोसला कुमार ने कैसे तय किया बॉलीवुड का सफर
Join

दिव्या खोसला का हिंदी सिनेमा का सफर इतना आसान नहीं था. दिव्या ने कॉलेज के दिनों मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम किया था. दिव्या खोसला का जन्म 27 नवंबर को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ, वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. दिव्या का परिवार काफी ट्रेडिशनल और अनुशासित था. आइए जानते हैं उनका बॉलीवुड सफर.

दिव्या की पढ़ाई

दिव्या ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी. इसके बाद दिव्या ने बीकॉम की डिग्री जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज से ली. इस दौरान एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और विज्ञापन पर काम करना शुरू किया. कॉलेज के दिनों वह पढ़ाई में अच्छी नहीं थी. कॉलेज के दिनों में वह मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. एक्टिंग में करियर बनाना उनके लिए आसान नहीं था. शुरुआती समय में उनके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे.

एक गाने से बदल ली लाइफ

दिल्ली के एक होटल में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो के लिए ऑडिशन चल रहा था. इस ऑडिशन में काफी लड़किया आई थी. दिव्या ने भी वहां ऑडिशन दिया था. उनके गाने के लिए कास्ट कर लिया. इसके कुछ दिनों बाद उन्हें शूटिंग के लिए बुलाया गया. इसके बाद वह मुंबई गईं, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो के लिए ऑडिशन दिए. मुंबई आने के शुरुआती समय में उन्हें सलमान खान के साथ म्यूजिक वीडियो हनी हनी(जिसे 'जिद ना करो ये दिल का मामला है' के लिए पॉपुलर है) इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें अच्छी पहचान मिली. लेकिन साल 2003 के अभिजीत भट्टाचार्य के पॉपुलर सॉन्ग कभी यादों में आऊं से उनके फेम मिला. इस सॉन्ग से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी.

फिल्मों में मिला काम

म्यूजिक वीडियो हिट होने के बाद दिव्या को फिल्मों में काम करने का मौका मिलना लग गया. साल 2004 में उन्होंने तेलुगु फिल्म लव टुडे की थी. बॉलीवुड में उन्होंने बोला कि अब तुम्हारे हवाले वत साथियों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के दौरान दिव्या की मुलाकात टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार से मुलाकात हुई थी. पहली ही मुलाकात में उन्हें पसंद करने लगे थे. कुछ समय बाद जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में भूषण कुमार के साथ शादी कर ली.

शादी के बाद कुछ समय के लिए दिव्या ने एक्टिंग से दूरी बना ली. साल 2011 में दोनों ने बेटे रूहान का स्वागात किया. इसके बाद दिव्या ने डायरेक्शन में कदम रखा. वहीं पिछले कुछ सालों से दिव्या फिर से एक्टिंग जगह में वापस आ गई.

इनपुट-आईएएनएस
 

इसे भी पढ़ें- माता-पिता की बात नहीं मानी, स्काउट के लिए बिग बॉस पहुंची थीं काशवी, अब फैमिली वीक से क्यों बनाई दूरी? 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES