SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चेहरा छुपा राज के पीछे: प्रभास के जन्मदिन दिन पर Fauzi की टीम ने खेला बड़ा दांव! पोस्टर के बाद आज रिलीज होगा धमाकेदार Video

साउथ सिनेमा के 'डार्लिंग' प्रभास आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. साथ ही ये भी अनाउंसमेंट की है कि फिल्म से जुड़ा एक शानदार वीडियो आज शाम रिलीज किया जाएगा.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 23, 2026, 11:04 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 11:29 AM IST
Image Credit: 'फौजी' न्यू पोस्टर आउट
Join

'रिबेल स्टार' प्रभास का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है. इस बार भी उनके बर्थडे को बेहद खास बनाते हुए उनकी आने वाली मोस्टअवेटेड और मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया और सस्पेंस से भरा पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसने प्रभास के हजारों चाहने वालों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. फिल्म के इस नए और दमदार पोस्टर में प्रभास का एक बिल्कुल अलग ही विंटेज और इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है.

पोस्टर में 'रिबेल स्टार' का साइड प्रोफाइल एक गोल्ड के सिक्के पर यूनिफॉर्म में नजर आ रहा है, जो चारों तरफ से आग की लपटों से घिरा हुआ है. इस विजुअल ने फिल्म के हिस्टोरिकल और एक्शन से भरपूर बैकड्रॉप की एक जबरदस्त झलक पेश की है. वहीं इस पोस्टर पर 'एक ऐसी बटालियन, जो अकेले लड़ती है' लिखा गया है, जो फिल्म की कहानी को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा रही है.  

'फाइल नंबर 025'

'फौजी' के मेकर्स ने इस पोस्टर को प्रभास के जन्मदिन के मौके पर रिलीज करते हुए कैप्शन में सस्पेंस बनाए रखा. पोस्ट के नीचे लिखा गया है कि 'फाइल नंबर 025' से पर्दा उठेगा.' वहीं आगे इस कैप्शन में साफ किया गया है कि 'कौन है ये?' इस सवाल का जवाब आज एक स्पेशल वीडियो के साथ बताया जाएगा. इस रहस्यमयी टीजर और पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि फिल्म की कहानी किस सीक्रेट मिशन पर बेस्ड होने वाली है

हनु राघवपुड़ी का सिनेमैटिक स्पेक्टिकल

इस मेगा-प्रोजेक्ट की बात करें, तो इसे इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक हनु राघवपुड़ी निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म को बड़े पैमाने पर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसे टी-सीरीज फिल्म्स प्रजेंट कर रहा है. नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार जैसे दिग्गज निर्माता इस प्रोजेक्ट के पीछे जुड़े हैं. प्रभास की स्क्रीन प्रेजेंस और हनु राघवपुड़ी का विजन मिलकर इस फिल्म को एक ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टिकल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सिनेमाघरों में गूंजेगा 'फौजी' का डंका

अपने फेवरेट स्टार के इस नए और धांसू अवतार को देखने के बाद फैंस की निगाहें अब 3 दिसंबर, 2026 पर टिक गई हैं, क्योंकि इसी दिन ये हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. एक्टर के जन्मदिन पर मिले इस धमाकेदार तोहफे के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार जश्न मना रहे हैं और इस पोस्टर को लगातार शेयर कर रहे हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES