क्या 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ? सिंगर ने दिया बड़ा हिंट
करण जौहर अपने पॉपुलर शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में हैं. करण ने शुरुआत में ही खुलासा किया था कि यह कॉफी विद करण का आखिरी सीजन है. ऐसे में लास्ट सीजन को लेकर फैंस के लिए बीच काफी उत्सुकता है.
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का शो कॉफी विद करण सुर्खियों में बना हुआ है. कॉफी विद करण 9 आखिरी सीजन है. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हिंट दिया है कि वह करण जौहर के टॉक शो में नजर आ सकते हैं. सिंगर ने कहा कि उन्होंने इस साल में अपने इकलौते इंटरव्यू का ऑफर मान लिया है.
इंस्टाग्राम लाइव में दिया हिंट
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपडेट दिया, उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देने का वादा किया है. दिलजीत की इस बात से लोग कयास लगा रहे हैं कि सिंगर करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं. करण जौहर के आखिरी सीजन के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर आते हैं. इसके बाद अर्जुन कपूर सरप्राइज गेस्ट के तौर पर शो में आए थे.
दिलजीत ने इंटरव्यू को लेकर कही ये बात
दिलजीत ने बताया है कि मुझे एक इंटरव्यू का ऑफर मिला है. मैं वह कर सकता हूं. उन्होंने बोला कि यह इस साल का आखिरी शो है. मेरा मतलब है कि इस टॉपिक पर मुझे यह रना है. यह उनका आखिरी शो है इसलिए मैं इसे करने के लिए हां बोल दिया. सिंगर ने आगे बोला कि आप लोगों को वह सरप्राइज मिलेगा. मैं इस साल केवल एक ही इंटरव्यू देने वाला हूं. इस साल बस एक ही इंटरव्यू है.
दूसरी बार शो में नजर आएंगे दिलजीत
दिलजीत दूसरी बार करण जौहर के शो में नजर आएंगे. इससे पहले दिलजीत कॉफी विद करण सीजन 6 में नजर आए थे. शो में वह रैपर बादशाह के साथ नजर आए थे. एपिसोड में दिलजीत का मजाकिया अंदाज काफी पसंद किया गया था. वहीं शो में दिलजीत ने खुलासा किया था कि काइली जेनर पर उनका क्रश है. वहीं कॉफी विद करण में एक बार दिलजीत का मजाकिया अंदाज देखने को मिल सकता है.
दिलजीत का म्यूजिक टूर
दिलजीत ने इंडिया में म्यूजिक टूर का ऐलान किया है. उनके म्यूजिक टूर की शुरुआत दिल्ली से होगी. 30 अक्टूबर को दिल्ली में उनका शो होना है. पहले दिल्ली में उनका टूर कैंसिल होने की खबरे आई थी. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर शो कैंसिल कर दिया था. वहीं दिल्ली पुलिस से शो को परमिशन मिल गई है. दिल्ली में दिलजीत का शो तय समय पर होगा.