SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्टेज पर फीमेल फैन ने दिलजीत दोसांझ को गले लगाकर किया किस, सिंगर बोले- मैं हैंडसम हूं...

स्टेज पर फीमेल फैन ने दिलजीत दोसांझ को गले लगाकर किया किस, सिंगर बोले- मैं हैंडसम हूं...

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 22, 2026, 17:05 IST | Updated: Nov 22, 2026, 17:09 IST
Image Credit: दिलजीत दोसांझ को स्टेज पर महिला ने किया किस
Join

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. अहमदाबाद में हुए कॉन्सर्ट में एक महिला फैन ने उन्हें किस किया है. दरअसल एक फीमेल फैन उनके पास आईं और सिंगर के गालों पर किस करती है. इस घटना से हर कोई हैरान हो जाता है. वहीं वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

कॉन्सर्ट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला फैन दिलजीत के पास आती है. जिसके बाद दिलजीत उनको थैंक्यू बोलते हैं कि वह उनके कॉन्सर्ट में आती हैं. इसके अवाला वह उन्हें गिफ्ट भी देते हैं. फैन से हाथ मिलाते हुए दिलजीत बोलते हैं कि मेरी इंग्लिश हैंडसम नहीं है लेकिन मैं हैंडसम हूं. इसके बाद फैन उनके गालों पर किस करती है.

फैन को दिलजीत ने दिया गिफ्ट

इंटरनेट पर शेयर इस वीडियो में सिंगर महिला फैन के साथ मजाक करते हैं. वह बोलते हैं कि देखो गोरे भी भांगड़ा पा रहे हैं. मैम मेरे शो में आने के लिए आपका शुक्रिया. मेरी इग्लिश हैंडसम नहीं है लेकिन मैं खुद हैंडसम हूं. इसके बाद दिलजीत फिर से गाना शुरू कर देते हैं. साथही फैन को एक गिफ्ट हैंपर भी देते हैं. गिफ्ट लेने के बाद महिला फैन ने दिलजीत को गले लगाया और उनके गालों पर किस किया.

दिलजीत ने दिया था जवाब

अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने उन्हें भारत से बाहर का बताया है. इस पर सिंगर ने बोला कि जब कोई विदेशी स्टार भारत आकर परफॉर्म करता है तो लोगों को इससे दिक्कत नहीं होती है. उनके मामले में अलग ही तरह का बर्ताव किया गया है. सिंगर ने बोला कि कोई बाहर का कलाकार आकर गाना गाए तो दिक्कत नहीं होती है, परेशानी केवल दिलजीत से है. मुझे कहते हैं कि मैं बाहर से आया हूं. मेरा जन्म तो यहीं हुआ है. मैं कोई होनोलुलु में थोड़ी पैदा हुआ हूं.

दिलजीत के 4 गानों पर लगाई थी रोक

इंदौर और अहमदाबाद में दिलजीत के 4 सॉन्ग को लेकर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी. इंदौर में हुए कॉन्सर्ट में उन्हें इन गानों को गाने की परमिशन नहीं मिली थी. ये चार सॉन्ग पटियाला पेग, 5 तारा ठेके, जेब विचो अफीम और जट्ट फायर करदार है. वहीं अहमदाबाद में भी प्रशासन ने इन गानों को सेटलिस्ट से हटाने के लिए बोला था. इन गानों में शराब और ड्रग्स का जिक्र है. जिस वजह से इन गानों में आपत्ति जताई गई थी.

इसे भी पढ़ें-  बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर 'दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकते हैं सुपरहिट फिल्म 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES