भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /2000 गार्ड और 700 मीटर का नो-कार जोन...दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा का चक्रव्यूह; पुलिस ने बनाया मेगा प्लान

2000 गार्ड और 700 मीटर का नो-कार जोन...दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा का चक्रव्यूह; पुलिस ने बनाया मेगा प्लान

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी मिल गई है. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2,000 गार्ड तैनात होंगे और स्टेडियम के आसपास 700 मीटर का नो-कार जोन बनाया जाएगा.

Written BySwati Singh
Published: Oct 24, 2026, 04:57 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 05:23 PM IST
joinshare
2000 गार्ड और 700 मीटर का नो-कार जोन...दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा का चक्रव्यूह; पुलिस ने बनाया मेगा प्लान
Image Credit: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की तैयारी पूरी

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस से मंजूरी मिल गई. हालांकि, पहले पुलिस ने 'सुरक्षा संबंधी चिंताओं' का हवाला देते हुए इस कॉन्सर्ट के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था. लेकिन फिर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद यह अनुमति दी गई.

दिल्ली का यह कॉन्सर्ट दोसांझ के चल रहे 'ऑरा इंडिया टूर' का पहला फेज है. इसके बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि एक डिटेल सुरक्षा प्लानिंग तैयार की जा रही है. पुलिस ने आयोजकों से कहा है कि वे अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात करें और कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने के लिए ज्यादा एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाएं. इन उपायों का मकसद वहां आने वाली भारी भीड़ को संभालना और यह सुनिश्चित करना है कि कॉन्सर्ट में आने वाले लोग व्यवस्थित तरीके से आ-जा सकें.

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को पुलिस की हरी झंडी

Diljit Dosanjh concert gets Delhi Police green-light, October 30 show goes  on

बैठकों में शामिल अधिकारियों ने बताया कि आयोजकों ने शुरुआत में लगभग 400 प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात करने का प्रस्ताव दिया था. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जोर देकर कहा कि भीड़ को संभालने, लाइन को को व्यवस्थित करने, कॉन्सर्ट में आने वालों को सही एंट्री गेट तक पहुंचाने, हेल्प कियोस्क संभालने और कॉन्सर्टवाली जगह के अंदर व आसपास पैदल चलने वालों की आवाजाही को आरामदायक बनाने के लिए 1,500 से 2, 000 सुरक्षाकर्मियों की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि इससे पुलिस पर बोझ कम होगा और आखिरी समय में होने वाली भीड़-भाड़ को रोका जा सकेगा.

अधिकारियों और इवेंट टीम से उम्मीद की जाती है कि वे आनेवालों की आवाजाही को कण्ट्रोल करने, कतारों का प्रबंधन करने और कार्यक्रम स्थल पर महत्वपूर्ण जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए आपस में तालमेल बिठाएं. गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि टिकट पार्टनर 'बुकमायशो' (BookMyShow) को एक पत्र भेजा गया था. इसमें बताया गया था कि गायक के कॉन्सर्ट को लेकर कुछ संभावित 'खतरों' की जानकारी मिली है. अधिकारी ने यह भी कहा कि त्योहारों के मौसम के कारण दक्षिण जिले (South District) में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल पहले से ही काफी व्यस्त है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले अनुमति इसलिए नहीं दी गई थी, क्योंकि आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाएं पुलिस की जरूरतों के अनुरूप नहीं थीं. मौजूदा त्योहारी सीजन भी एक चिंता का विषय था. शहर भर के बाजारों में पहले से ही भारी भीड़ है, जिससे पुलिस बल की तैनाती पर और दबाव पड़ रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आयोजकों से कॉन्सर्ट की तारीख बदलने पर विचार करने का भी अनुरोध किया था, लेकिन दोसांझ की पहले से तय प्रतिबद्धताओं के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका.

शो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Diljit Dosanjh Delhi Concert: Delhi Police Denies Permission For Oct 30  Event

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोसांझ को कथित तौर पर खालिस्तानी अलगाववादी समूहों से धमकियां मिली थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी. इस साल मई में करनाल में दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कांग के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कथित तौर पर इसकी जिम्मेदारी ली थी. इस बीच, शुक्रवार को दोसांझ को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह गायक 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करने वाले हैं. ईमेल में मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान आत्मघाती हमले की बात कही गई है.

पुलिस ने आयोजकों से कहा है कि वे निजी वाहनों से आने वाले लोगों के लिए आस-पास की पार्किंग जगहों को बुक कर लें. यह सुझाव दिया गया है कि पैदल चलने वालों के लिए अलग रास्ते बनाए जाएं और महत्वपूर्ण जगहों पर सहायता केंद्र (हेल्प कियोस्क) लगाए जाएं, ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोग अपने तय गेट तक आसानी से पहुंच सकें और उन्हें कोई ज्यादा परेशानी न हो. खासकर तब, जब लोगों के आने-जाने की सबसे ज्यादा भीड़ होती है.

पुलिस की प्लानिंग यह भी है कि कार्यक्रम स्थल के आस-पास 500-700 मीटर के दायरे को 'सिर्फ पैदल चलने वालों के लिए' (पेडस्ट्रियन-ओनली) और 'नो-कार जोन' घोषित कर दिया जाए. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिबंधित इलाके में केवल कलाकारों के वाहनों और कार्यक्रम से जुड़े अधिकृत लोगों के वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Diljit Dosanjh