SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले बढ़ीं मुश्किलें, अहमदाबाद में 4 गानों पर रोक की मांग; इंदौर में बम धमकी से हड़कंप

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गुजरात के अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले लाइव कॉन्सर्ट में शराब और नशे से जुड़े चार गाने न गाने की मांग की गई है. इतना ही नहीं, इंदौर में भी कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी मिली है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 13, 2026, 14:08 IST | Updated: Nov 13, 2026, 14:23 IST
Join

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक के बाद एक उनके कॉन्सर्ट लाइनअप में हैं. बीते कुछ दिन पहले दिल्ली में दिलजीत का धमाकेदार कॉन्सर्ट हुआ था. अब इसी बीच एक नया विवाद सामने आ गया है. गुजरात के अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कई पाबंदियां लगाने की मांग की है.

4 गानों को कॉन्सर्ट में ना गाने की मांग

अधिकारी ने दिलजीत से शराब, नशे और हिंसा को बढ़ावा देने वाले चार गाने नहीं गाने को कहा है. इसके अलावा कॉन्सर्ट में तेज आवाज, चमकती लाइटों और बच्चों को स्टेज पर बुलाने को लेकर भी चिंता जताई गई है. पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में चार गानों का खास तौर पर जिक्र किया गया है. इनमें 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचो फीम' और 'जट्ट फायर करदा' शामिल हैं. बाल संरक्षण अधिकारी का कहना है कि इन गानों के बोल में शराब, अफीम, नशे और हथियारों का जिक्र है, जिसका बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है. इन गानों को बदले हुए बोल के साथ भी नहीं गाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- कॉलेज की चमक-दमक के पीछे छिपे हैं खौफनाक राज, कैसी है शनाया कपूर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क'?

कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

वहीं, दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर में भी परफॉर्म करने वाले हैं. उनके इस कॉन्सर्ट से पहले शहर में तीन बैंकों और मेयर सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. ईमेल पंजाबी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में लिखे गए हैं. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. जिन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मेयर सेक्रेटेरिएट की बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरी तलाशी ली. टीम ने सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की.

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंदौर के मेयर सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही गई है. ईमेल मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मेयर सेक्रेटेरिएट पहुंची और परिसर की बारीकी से जांच की.

यह भी पढ़ें- करवा चौथ के बाद अब छठ पर बॉलीवुड की नजर! क्या बिहार-UP के दर्शकों को साधने की है नई रणनीति?

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कुछ लोग अच्छे कामों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा. इस तरह की धमकियों से शहर में होने वाले कार्यक्रमों और विकास से जुड़े कामों पर असर नहीं पड़ेगा. वहीं, पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चार अलग-अलग जगहों को निशाना बनाकर ईमेल के जरिए धमकियां दी गई हैं. पुलिस इन ईमेल की जांच कर रही है और उन्हें भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी का पता लगाया जा रहा है. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि ये धमकी भरे संदेश कहां से भेजे गए और इनके पीछे कौन लोग हैं.

इनपुट आइएएनएस के साथ भी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES