SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अटकलें हुईं सच! दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा, बेबी बंप वीडियो हुआ वायरल

टीवी के पॉपुलर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. इस गुड न्यूज को बताते हुए एक्ट्रेस विन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद पोस्ट पर दोस्तों और फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 21, 2026, 18:45 IST | Updated: Nov 21, 2026, 19:27 IST
Join

टीवी की सबसे प्यारी और पसंदीदा जोड़ियों में शुमार धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा एक बार फिर से पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर दोनों की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब आखिरकार इस प्यारे कपल ने इन सभी अफवाहों पर पक्की मुहर लगाते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है. शनिवार को विन्नी अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर कर ये कन्फर्म किया कि वो अपने परिवार में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस खबर के सामने आते ही दोनों के चाहने वालों और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खूबसूरत हरे रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. कैमरे के सामने पोज देते हुए विन्नी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी की चमक और खुशी साफ झलक रही है. इस खास पल को फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक छोटा सा चमत्कार, फिर से.' आपको बता दें कि धीरज और विन्नी पहले से ही एक प्यारे से बेटे जैन के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 10 अगस्त 2022 को हुआ था.

टीवी सितारों ने जमकर लुटाया प्यार 

एक्ट्रेस विन्नी ने जैसे ही ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, कमेंट सेक्शन में टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों और सेलिब्रिटीज की बधाइयों की लाइन लग गई. एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने अपनी हैरानी जताते हुए लिखा कि ये उनके लिए कितना बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि हाल ही में हुई पार्टी में भी वो इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाई थीं. वहीं एक्ट्रेस फलक नाज ने कपल को मुबारकबाद देते हुए मजेदार अंदाज में प्रिडिक्शन की, कि इस बार उनके घर नन्ही परी का आगमन होने वाला है. फैंस भी लगातार पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

टीवी सेट से शुरू हुई थी दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी

जो लोग इस कपल की लव स्टोरी से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि धीरज और विन्नी की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो ‘मात पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई, इसका दोनों को पता ही नहीं चला. करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने और हर मोड़ पर साथ निभाने के बाद, दोनों ने 16 नवंबर, 2016 को दिल्ली में धूमधाम से शादी रचाई थी.

10 साल का साथ और अब चार लोगों का होगा परिवार

आज शादी के एक दशक बाद भी धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की केमिस्ट्री पहले दिन की तरह ही नजर आती है. दसवीं सालगिरह के ठीक बाद मिली इस दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके इस खास साल को और भी यादगार बना दिया है. अब चार साल के नन्हे जैन को जल्द ही अपना छोटा भाई या बहन मिलने वाला है, जिसे लेकर पूरा परिवार बेहद एक्साइटेड है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES