App

रोमांस, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज, ओटीटी पर वीकेंड पर रिलीज होगी ये फिल्में

वीकेंड के दौरान घर पर रहकर फिल्म देखने का प्लान है तो इस वीकेंड ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हो रही है. ओटीटी पर रोमांस, हॉरर और थ्रिलर फिल्में रिलीज होगी. आइए जानते हैं आप कौन-कौन सी फिल्म देख सकते हैं.

रोमांस, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज, ओटीटी पर वीकेंड पर रिलीज होगी ये फिल्में
Image Credit: इंस्टाग्राम

वीकेंड पर आप घर पर अपनी पसंदीदा और मोस्ट अवेटेड फिल्म देख सकते हैं. वीकेंड के दौरान बाहर जाने का मन नहीं है घर पर ही रहकर थकान दूर करना चाहते हैं तो आप ओटीटी पर इन फिल्मों को देख सकते हैं. इस वीकेंड पर रोमांस, हॉरर और थ्रिलर फिल्में देख सकते हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही है.

डीसी

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की एक्शन-रोमांटिक फिल्म डीसी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. सोनी लिव पर फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म डीसी से लोकेश कनगराज ने एक्टिंग डेब्यू किया है. डीसी फिल्म एक अपराधी की कहानी है, जिसके अपने असूल हैं, वह उन लोगों को न्याय दिलाता है जिसे कानून से इंसान नहीं मिला.

आशा

अगर आपको साउथ सिनेमा की फिल्में पसंद है तो आप मलयालम फिल्म देख सकते हैं. ओटीटी पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म आशा को देख सकते हैं. फिल्म जी 5 में 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.

मास्टर प्लान

अगर आपको कॉमेडी फिल्म देखना पसंद करते हैं तो आप मास्टर प्लान देख सकते हैं. क्राइम के साथ कॉमेडी तड़का वाली मास्टर प्लान ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. फिल्म की कहानी चोरी पर है. फिल्म में दिखाया गया है कि शातिर चोर मोनालिसा की पेंटिंग चुराने के लिए बड़ी प्लानिंग करता है. चोरी करने के लिए वह हैकर और फ्रांस की विस्फोटकर टीम का हिस्सा बनता है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर को देख सकते हैं.

तेनजिंग

तेनजिंग शेरपा की लाइफ पर आधारित फिल्म है. तेनजिंग फिल्म को एप्पल टीवी पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 16 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी साल 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ उनकी ऐतिहासिक एवरेस्ट चढ़ाई पर आधआरित है.

मनी ट्रैप दा कारुन ट्रेजर

मनी ट्रैप दा कारुन फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में ठग आसिम को एक रहस्यमयी नक्शा मिलता है. जिसकी वजह से वह खजाने तक पहुंच सकता है. फिल्म में ठगी, चालबाजी और खूब सारा हंगामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.

एन्ना विलाई

अगर आपको साउथ की फिल्में देखना पसंद हैं तो आप एन्ना विलाई देख सकते हैं. फिल्म एन्ना विलाई 16 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में रामेश्वरम में रहने वाला थवासी मुथु की कहानी को दिखाया गया है, जो समुद्र से सिक्के निकालकर अपने परिवार का गुजारा करता है. वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है. फिल्म दिखाया है कि कैसे ईमानदारी मुसीबत बन जाती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More