SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिस्तर पर फ्लॉप, DM में टॉप: Dakota Johnson ने उड़ाई म्यूजिशियन एक्स की धज्जियां, बोलीं- सिंगर्स को डेट कर बचा रहीं अमेरिका का पैसा!

Dakota Johnson SNL monologue: हॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेरिटी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसमें वो ऐनी हैथवे के साथ इंटीमेट सीन देते हुए नजर आ रही हैं. वहीं मूवी रिलीज से पहले उन्होंने अपने बर्थडे के खास दिन पर एसएनएल में एक ऐसी बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 06, 2026, 09:42 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:31 AM IST
Image Credit: Dakota Johnson ने उड़ाई म्यूजिशियन एक्स की धज्जियां
Join

'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' फेम एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन न सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए फेमस हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइउ के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस की डेटिंग हिस्ट्री काफी लंबी रही है, जो आए दिन इंटरनेट पर हॉट टॉपिक रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक्ट्रेस ने म्यूजिशियन्स के साथ अपनी डेटिंग हिस्ट्री को लेकर 'सैटरडे नाइट लाइव' मोनोलॉग में मजाक बना दिया. डकोटा ने शो के दौरान ये माना कि उनके कुछ बॉयफ्रेंड बिस्तर पर बहुत बुरे थे.एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के तुरंत बाद फैंस और ऑडियंस ने इसे कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन के साथ जोड़ दिया, जिनके साथ उनका लंबा रिलेशनशिप रह चुका है.

इस डायलॉग के खत्म होते ही स्टेज पर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की एंटी हो जाती है, जो एक्ट्रेस की थेरेपिस्ट बनकर आती हैं. 'सैटरडे नाइट लाइव' शो को होस्ट करते हुए, डकोटा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेरिटी' के बारे में बात की और इसे एक साइकोसेक्सुअल थिलर बताया. फिर उन्होंने फिल्म को अपनी डेटिंग लाइफ से जोड़ दिया.

म्यूजिशियन्स पर कसा तंज

डकोटा ने इस स्टेटमेंट को अपनी डेटिंग हिस्ट्री से जोड़ते हुए कहा, 'ये फिल्म एक साइकोसेक्सुअल थिलर है और जानते हैं क्या? म्यूजिशियन को डेट करना भी ऐसा ही है. उनमें से कुछ जूते नहीं पहनते, कुछ बिस्तर पर बहुत बुरे होते हैं, लेकिन वो सभी मेरे डीएम (मैसेज बॉक्स) में हैं. हालांकि, इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. कुछ लोग कॉन्सर्ट से मर्चेंडाइज लेकर जाते हैं और मैं कॉन्सर्ट से ढाई साल के रिश्ते के साथ लौटती हूं.' कई म्यूजिशियन्स के साथ उनके पॉपुलर रिलेशनशिप्स के बाद ये मजाक सामने आया है.

आपको बता दें कि डकोटा ने 'कोल्डप्ले बैंड' के सिंगर क्रिस मार्टिन को करीब 8 साल तक डेट किया, इस दौरान दोनों का रिश्ता कई बार ऑन-ऑफ चलता रहा जो आगे चलकर साल 2025 में पूरी तरह से टूट गया. क्रिस से ब्रेकअप के बाद डकोटा ने सिंगर-कंपोजर रोल मॉडल को डेट किया, जिनका असली नाम टकर पिल्सबरी है.हालांकि ये रिश्ता भी इसी साल ही खत्म हो गया. डकोटा का नाम म्यूजिशियन मैथ्यू के साथ भी कई बार जोड़ा गया है, जो वेल्श रॉक बैंड ड्राउनर्स के सिंगर हैं.  

डकोटा की पॉपुलर डेटिंग लाइफ

डकोटा का सबसे लंबा रिलेशनशिप पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ ही रहा.'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' एक्ट्रेस और कोल्डप्ले के सिंगर ने साल 2017 में डेटिंग शूरू की थी और अपने रिश्ते के दौरान सगाई भी कर ली थी, लेकिन साल 2025 में दोनों अलग हो गए. वहीं डकोटा का नाम हाल ही में कंपोजर मशीन गन केली से भी जोड़ा गया है, हालांकि दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. लेकिन जुलाई में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी में उनकी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बढ़ती नजदीकी की खबरें सामने आईं.

फिल्म के बारे में 

डकोटा जॉनसन और ऐनी हैथवे अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'वेरिटी' (Verity) में एक साथ नजर आने वाली हैं. ये फिल्म कॉलीन हूवर के बेहद पॉपुलर और थ्रिलर किताब पर बेस्ड है. फिल्म में ऐनी हैथवे एक फेमस राइटर वेरिटी क्रॉफर्ड का किरदार निभाएंगी, जबकि डकोटा जॉनसन एक स्ट्रगल राइटर की भूमिका में होंगी, थ्रिलर, सस्पेंस और सेक्सुअल ड्रामा से भरपूर ये फिल्म ऑडियंस के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि दोनों एक्ट्रेस ने इसमें काफी इंटीमेट सीन दिए हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES