DPIFF Awards 2026 List: टेलर स्विफ्ट को अवॉर्ड, रणवीर सिंह की बल्ले-बल्ले! जानिए किस-किस सितारे ने मारी बाजी
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2026 की विनर लिस्ट जारी हो गई है. 'धुरंधर' और 'सैयारा' ने कई अहम खिताब जीते, वहीं टेलर स्विफ्ट, समय रैना, जेम्स कैमरून और कमल हासन को भी सम्मानित किया गया. फिल्म, टीवी, वेब और म्यूजिक की प्रतिभाओं ने इस मंच पर अपनी खास पहचान बनाई.
इंडियन और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए 20 नवंबर, 2026 का दिन बेहद खास रहा, जब दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2026 की विनर लिस्ट सामने आई. फेस्टिवल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर उन तमाम हस्तियों के नामों का ऐलान किया, जिन्होंने बीते दौर में अपने काम से ऑडियंस और क्रिटिक्स का दिल जीता. इस साल की लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गजों के साथ-साथ हॉलीवुड और डिजिटल दुनिया के कई बड़े चेहरे शामिल हैं. फिल्म 'धुरंधर' और 'सैयारा' ने कई अहम कैटेगरी में बाजी मारी, वहीं टेलर स्विफ्ट, जेम्स कैमरून, कमल हासन और समय रैना जैसे नामों ने भी सुर्खियां बटोरीं.
इस बार के सम्मान समारोह में इंटरनेशनल और इंडियन टैलेंट का अनोखा संगम देखने को मिला. पॉप-स्टार टेलर स्विफ्ट को 'इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया, जबकि फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' का खिताब अपने नाम किया. एक्टर जेम्स कैमरून को ग्लोबल सिनेमा में शानदार योगदान और कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए नवाजा गया. तो वहीं 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि 'सैयारा' के लिए अनीत पड्डा बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं और फिल्म के गाने को साल का सबसे अच्छा गाना घोषित किया गया.
विनर की पूरी सूची-
टेलर स्विफ्ट – इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
समय रैना – कॉमेडियन ऑफ द ईयर
जेम्स कैमरून – ग्लोबल सिनेमा में शानदार योगदान
माइकल बी. जॉर्डन – इंटरनेशनल फीचर फिल्म (सिनर्स) में बेस्ट एक्टर
कमल हासन – फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान
स्मृति ईरानी – परफॉर्मेंस के लिए पहचान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)
आर्यन खान – बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
पॉल थॉमस एंडरसन – इंटरनेशनल फीचर फिल्म में बेस्ट डायरेक्टर
अक्षय खन्ना – परफॉर्मेंस के लिए सम्मान (धुरंधर)
अवतार: फायर एंड ऐश – बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
तारक मेहता का उल्टा चश्मा – इस साल का टेलीविजन सीरीज
धुरंधर – बेस्ट फिल्म
आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर – बेस्ट प्रोड्यूसर
रणवीर सिंह – बेस्ट एक्टर (धुरंधर)
अनीत पड्डा – बेस्ट एक्ट्रेस (सैयारा)
इलैयाराजा – म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार योगदान
कंटारा: चैप्टर 1 – क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म
ऋषभ शेट्टी – क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर
यामी गौतम धर – क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस
आदित्य धर – बेस्ट डायरेक्टर
विनीत कुमार सिंह – बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
रितेश देशमुख – कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर
करण औजला – आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
सैयारा – साल का सबसे अच्छा गाना
फहीम अब्दुल्ला – बेस्ट प्लेबैक सिंगर (सैयारा)
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड – बेस्ट वेब सीरीज
जयदीप अहलावत – बेस्ट एक्टर इन ए वेब सीरीज (पाताल लोक)
शेफाली शाह – बेस्ट एक्ट्रेस इन ए वेब सीरीज (दिल्ली क्राइम 3)
टीवी, वेब और म्यूजिक की दुनिया का जलवा
बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे, ओटीटी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी इस मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए स्मृति ईरानी को स्पेशल पहचान मिली, वहीं पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस साल की टेलीविजन सीरीज चुना गया. वेब स्पेस में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने बेस्ट वेब सीरीज का खिताब जीता और इसके लिए आर्यन खान बेस्ट डायरेक्टर चुने गए.
सीरीज 'पाताल लोक' के लिए जयदीप अहलावत और 'दिल्ली क्राइम 3' के लिए शेफाली शाह ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस इन ए वेब सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया. म्यूजिक के एरिया में दिग्गज इलैयाराजा को शानदार योगदान, करण औजला को आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और 'सैयारा' के लिए फहीम अब्दुल्ला को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का सम्मान मिला.
क्रिटिक्स पसंद और खास कैटेगरी के विनर
क्रिटिक्स की पसंद के आधार पर दिए जाने वाले पुरस्कारों में 'कंटारा: चैप्टर 1' को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म चुना गया. एक्टिंग की कैटेगरी में ऋषभ शेट्टी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर और यामी गौतम धर को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला. निर्देशन और निर्माण में आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया, जबकि आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को बेस्ट प्रोड्यूसर का अवॉर्ड मिला. इसके साथ ही विनीत कुमार सिंह को बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, रितेश देशमुख को कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर और अक्षय खन्ना को 'धुरंधर' के लिए परफॉर्मेंस सम्मान से सम्मानित किया गया.
सिनेमा के जनक के नाम पर सजा ये मंच
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक निजी फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड्स प्लेटफॉर्म है, जिसका नाम इंडियन सिनेमा के जनक माने जाने वाले दादासाहेब फाल्के के सम्मान में रखा गया है. ये मंच केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि टीवी, म्यूजिक और डिजिटल एंटरटेनमेंट से जुड़े क्रिएटिविटी कामों को भी सराहना देता है. साल 2026 के ये पुरस्कार उन सभी कलाकारों और निर्माताओं की मेहनत को दर्शाते हैं, जिन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में ऑडियंस को यादगार कहानियां और एक्सपीरियंस दिए.