App

रिलीज होते ही ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है ये वेब सीरीज, इस स्पोर्ट्स ड्रामा के आगे फीकी पड़ी मुसाफिर कैफे

नेटफ्लिक्स पर स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है, सीरीज ने मुसाफिर कैफे और ऑपरेशन सफेद सागर को पीछे करते हुए नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है.

रिलीज होते ही ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है ये वेब सीरीज, इस स्पोर्ट्स ड्रामा के आगे फीकी पड़ी मुसाफिर कैफे

नेटफ्लिक्स पर स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है. स्पोर्ट्स ड्रामा नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है. क्रू गर्ल सीरीज को ओटीटी पर काफी पसंद कर रहे हैं. कनाडियन सीरीज क्रू गर्ल कमिंग ऑफ एज स्पोर्ट्स टीन ड्रामा ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई है.

क्या है क्रू गर्ल की कहानी 

सीरीज की कहानी टीगन ताओ के ईद-गिर्द है. ताओ एक टैलेंटेड रोअर हैं. जो कि दूसरे शहर में नए हाई क्लास स्कूल में एडमिशन लेती हैं. स्कूल में वह लड़कों वाली रोइंग टीम का हिस्सा बनती है. इस गेम से उनके पैशन और प्यार की नई शुरुआत होती है. 16 साल की लड़की लड़कों की टीम का हिस्सा बनती है. शो में आपस की लड़ाई, लव स्टोरी और टूटे हुए दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी. नाव के अंदर और बाहर हर जगह ड्रामा देखने को मिलेगा. मां के साथ भी ताओ के रिश्ते में काफी दिक्कत है. टीम के साथ  भी उथल-पुथल है. ऐस में क्या वह दोनों को सुलझाकर जीत पाएगी.

इंडिया में ट्रेंड कर रही है सीरीज 

क्रू गर्ल 10 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई है. फिल्म से सीरिज रिलीज हुई है नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. इंडिया में भी इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज ने ऑपरेशन सफेद सागर और मुसाफिर कैफे को पछाड़कर टॉप 4 पर अपनी जगह बना ली है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सीरीज को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

स्टार कास्ट 

इस सीरीज की स्टार कास्ट की बात करें तो क्रू गर्ल में मिकू मार्टिन्यू, सैमुअल ब्रॉन, काइल क्लार्क, थॉमस कैड्रॉट, जेसिका पारे और कॉनर पैटन लीड रोल में हैं. वेब सीरीज में टोटल 8 एपिसोड है. हर एक एपिसोड 1 घंटे से कम है. सीरीज की IMDb रेटिंग की बात करें तो सीरीज को 6.6 IMDb रेटिंग मिटी है.

कौन है लीड एक्ट्रेस मिकू मार्टिन्यू?

सीरीज में ताओ का किरदार कनाडाई एक्ट्रेस मिकू मार्टिन्यू ने लीड रोल निभाया है. एक्ट्रेस ने इस किरदार को निभाने के लिए अपने बालों का कलर चेंज करवाया है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More