)
पिछले कुछ समय से ओटीटी पर हल्की-फुल्की कहानी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फैमिली ड्रामा सीरीज चुंबक को काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज में चुंबक नाम की कॉलोनी में रहने वाले 5 परिवार की कहानी को दिखाया गया है. कहानी के किरदारों को जान-बूझकर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, लेकिन उनके रिश्ते, शादी, परिवार की उम्मीद आम लोगों की रोजमर्रा जैसी स्थितियों पर है लेकिन इसे कॉमेडी के अंदाज में दिखाया गया है. ओटीटी पर छोटे-छोटे इमोशन और मजाक को लोग पसंद कर रहे हैं. चुंबक के अलावा इन सीरीज को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है जिस सीरीज में कोई बड़ा स्टार नहीं है.
चुंबक सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. सीरीज टॉप 10 के अंदर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की कहानी 5 फैमिली है. ये पांच फैमिली एक दूसरे की मदद के लिए तैयार हैं. सीरीज में दिक्कतों और परेशानी को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है. आम समस्या को मजाक के अंदाज में दिखाया गया है. सीरीज को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे साथ रहकर मजा बढ़ जाता है.
एक गांव का चुनाव, गांव में छोटी बात से हुआ विवाद. सचिव जी की परेशानी प्रह्लाद चा का इमोशनल उतार-चढ़ाव जैसी सिंपल और आम कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया है. पंचायत सीरीज में आम लोगों की कहानी को दिखाया जाएगा. इस सीरीज में कोई एक्शन, लड़ाई, हीरो-विलेन नहीं है. लेकिन सीरीज के हर किरदार को लोगों ने पसंद किया है. एक ऐसी सीरीज है जिसे पूरा परिवार साथ में बैठकर देख सकता है.
धड़कपुर पर आधारित इस सीरीज में आम लोगों की कहानी दिखाया है कि इन लोगों की परेशान बाहर से बहुत ही छोटी दिखती हैं लेकिन उनके लिए बहुत ही जरूरी होती है. सीरीज में दिखाया गया है कि वह बस अपनी जिंदगी को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं. यही इस शो को सबसे खास बनाता है.
गुल्लक सीरीज में दिखाई जाने वाली समस्या और परिवार के बीच होने वाला विवाद एकदम आम लगता है. पैसों को लेकर घर में होने वाली चर्चा, भाई बहन के बीच किसी छोटी बात हुई लड़ाई अचानक एक बड़ा इमोशनल रूप ले लेता है. यही सिंपल कहानी लोगों को बेहद पसंद आई है. गुल्लक सीरीज के अब तक 5 सीजन आ चुके हैं. लोगों ने सभी सीजन को पसंद किया है.