यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी फिर करेगी कमाल, चोर निकल के भागा 2 का ऐलान, जानें कब होगी रिलीज
साल 2023 में फिल्म चोर निकल के भागा रिलीज हुई थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. वहीं अब मेकर्स ने पार्ट 2 का ऐलान कर दिया है. चोर निकल के भागा 2 में यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी फिर से नजर आएगी.
साल 2023 में रिलीज चोरी और सस्पेंस से भरी फिल्म चोर निकल के भागा का पार्ट 2 आने वाला है. पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था. पार्ट टू में फिर से यामी गौतम और सनी कौशन की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म का निर्देशन अजय सिंह कर रहे हैं. फिल्म मैडॉक फिल्म्स बैनर के तले बनेगी.
क्या होगी फिल्म की कहानी
फिल्म के पहले पार्ट में हवाई जहाज के अंदर हीरों की चोरी की कहानी को दिखाया गया था. वहीं दूसरे पार्ट में क्रूज शिप पर चोरी का खेल देखे को मिलेगा. इस बार कहानी का फोकस मुकुट पर होगा. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बताई है. चोर निकल के भागा 2 नेटफ्लिक्स पर 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.
समुद्र में होगी चोरी
मेकर्स ने फिल्म का पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में समुद्र के पानी में एक कीमती मुकुट तैरता हुए नजर आ रहा है. इसके पीछे क्रूज शिप दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी मुकुट की चोरी पर आधारित है. नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- चोर फिर से निकलकर भागने वाला है. क्या आप तैयार हैं? देखिए चोर निकल के भागा 2 नेटफ्लिक्स पर 17 दिसंबर 2026.
यामी गौतम और सनी की जोड़ी आएगी नजर
फिल्म में यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी फिर से नजर आएंगी. शरद केलकर भी अपनी पुरानी भूमिका में नजर आ सकते हैं. वहीं श्रेया चौधरी फिल्म का हिस्सा है. वह पहले पार्ट में नहीं थी. ऐसे में फिल्म की कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है.
यामी गौतम का करियर
यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2012 में यामी गौतम ने विकी डोनर फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. इसके अलावा उन्होंने एक विज्ञापन से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. यामी गौतम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है. वह बदलापुर, काबिल, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, बाला, भूत पुलिस, दसवी, चोर निकल के भागा, ओएमजी और आर्टिकल 370 शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- अब ओटीटी नहीं, बड़े पर्दे पर दिखेगी 'पंचायत' की कहानी, मेकर्स ने किया फिल्म का ऐलान