App

भोजपुरी में रैप सॉन्ग का जलवा: 'चार चक्का से' गाने में प्रवेश लाल-नीलम का दिखा खतरनाक स्वैग, अपनी अदाओं से उड़ाया गर्दा

भोजपुरी स्टार प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी का नया रैप गाना 'चार चक्का से' रिलीज हो गया है. जानिए कैसे प्रियंका सिंह की आवाज और आर्यन राजकुमार के म्यूजिक ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है.

भोजपुरी में रैप सॉन्ग का जलवा: 'चार चक्का से' गाने में प्रवेश लाल-नीलम का दिखा खतरनाक स्वैग, अपनी अदाओं से उड़ाया गर्दा
Image Credit: bhojpuri song pravesh lal and neelam giri

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए-नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. अब पारंपरिक गानों के साथ-साथ मॉडर्न रैप गानों का क्रेज भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार प्रवेश लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया रैप सॉन्ग 'चार चक्का से' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है और यूथ को इसका स्वैग बहुत पसंद आ रहा है.

चार पहिया गाड़ी में तगड़ा स्वैग

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले प्रवेश लाल यादव एक बार फिर नए रंग में नजर आ रहे हैं. 'प्रवेश लाल ऑफिशियल म्यूजिक' यूट्यूब चैनल पर उनका नया रैप सॉन्ग 'चार चक्का से' (Char Chakka Se) रिलीज किया गया है. इस गाने में प्रवेश लाल यादव लग्जरी कार यानी 'चार चक्का' के साथ एकदम मॉडर्न और कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं. उनका यह रैपर वाला अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

नीलम गिरी की कातिलाना अदाएं

इस गाने में प्रवेश लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं. गाने में नीलम गिरी के लुक्स और उनकी कातिलाना अदाएं देखने लायक हैं. प्रवेश लाल और नीलम गिरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. इसके साथ ही गाने के बैकग्राउंड में रशियन डांसर्स का डांस ग्रुप भी नजर आ रहा है, जिसकी कोऑर्डिनेशन सचिन जायसवाल ने की है. इस तड़के ने गाने को इंटरनेशनल फील दे दिया है, जो अमूमन भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में कम ही देखने को मिलता है.

देखें वीडियो-

 

प्रियंका सिंह और प्रवेश लाल की दमदार आवाज

गाने के वोकल्स की बात करें तो इसे खुद प्रवेश लाल यादव और भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. प्रियंका सिंह की एनर्जी और प्रवेश लाल का रैप स्टाइल इस गाने को बहुत कैची बनाता है. गाने के बोल अजय विश्वकर्मा ने लिखे हैं, जो सीधे यूथ की जुबान पर चढ़ रहे हैं. बोल इतने सिंपल और अट्रैक्टिव हैं कि इसे एक बार सुनने के बाद कोई भी गुनगुनाने लगेगा.

'चार चक्का से' गाने का म्यूजिक आर्यन राजकुमार ने तैयार किया है, जो काफी बीटी और एनर्जेटिक है. गाने की कोरियोग्राफी और डायरेक्शन एमके गुप्ता "जॉय" ने किया है. उन्होंने हर एक फ्रेम को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से पेश किया है. डीओपी वजीर आर्ट ने गाने की लाइटिंग और एंगल्स का खास ध्यान रखा है, जिससे वीडियो बहुत ही हाई-बजट और प्रीमियम लगता है. एडिट का काम प्रदीप यादव ने संभाला है, जिसकी वजह से गाने का फ्लो बहुत स्मूथ बना हुआ है.

खुद प्रोड्यूसर भी हैं प्रवेश लाल

इस रैप सॉन्ग के प्रोड्यूसर खुद प्रवेश लाल यादव हैं. गाने को बीटी फिल्म्स द्वारा तैयार किया गया है और इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मंटू सिंह हैं. पर्दे के पीछे की शूटिंग को राहुल शर्मा ने कैप्चर किया है, जबकि आर्ट डायरेक्शन का काम बब्बू ने किया है. इस पूरी टीम की मेहनत वीडियो की क्वालिटी में साफ झलकती है. कलर ग्रेडिंग युग मोशन पिक्चर ने की है, जिससे वीडियो का कलर टोन बहुत वाइब्रेंट दिख रहा है.

जैसे ही 'चार चक्का से' गाना यूट्यूब पर ड्रॉप हुआ, फैंस ने कमेंट बॉक्स में तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. यूथ को खासकर इस गाने का बीट और कार वाला स्वैग बहुत अट्रेक्ट कर रहा है. लोग कह रहे हैं कि भोजपुरी म्यूजिक अब पुराने धर्रे से बाहर निकलकर बिल्कुल ग्लोबल लेवल पर पहुंच रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More