)
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म क्वीन फॉरएवर पर फैंटम स्टूडियोज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी. हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कंगना की फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया. मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप मार्ने की सिंगल जेंज बेंच की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
साल 2014 में कंगना की फिल्म क्वीन को फैंटम स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था. हाल ही में कंगना ने जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ क्वीन फॉरएवर फिल्म पर काम शुरू किया था. इसके बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद शुरू हुआ. फैंटम स्टूडियोज का कहना था कि क्वीन से जुड़े सभी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में उनकी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.
फैंटम स्टूडियोज का आरोप था कि उनकी परमिशन के बिना एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने क्वीन फॉरएवर का ऐलान कर इस पर काम करना शुरू कर दिया. उनका आरोप ये भी था कि फिल्म क्वीन के सीक्वल अडैप्टेशन से जुड़े काम की सहमति नहीं दी गई थी. कंपना का कहना था कि उन्होंने क्वीन का सीक्वल बनाने की अनुमति नहीं दी थी. जियोस्टार ने कहा था कि क्वीन फॉरएवर फिल्म क्वीन का सीक्वल नहीं है. बल्कि यह एक नई फ्रेश कहानी है. इसका फिल्म का क्वीन फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है.
अप्रैल 2026 में जियोस्टार को फैंटम स्टूडियोज के द्वारा नोटिस भेजा गया था.जिसके बाद जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर फैंटम स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 250 करोड़ रुपये का मुकदमा भी दायर किया था. जियोस्टार ने फिल्म की रोक पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म की शूटिंग, निर्माण, रिलीज, ओटीटी रिलीज, टीवी प्रसारण और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी.कोर्ट ने फैंटम स्टूडियोज की दायर याचिका को खारिज करते हुए फिल्म की रोक को इनकार किया है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने से राहत मिलने के बाद फिल्म क्वीन फॉरएवर की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. फिल्म साल 2014 की हिट क्वीन का ऑफिशियल सीक्वल नहीं है. फिल्म को विकास बहल ने बनाया है. फिल्म में कंगना फिर से रानी के किरदार में नजर आएंगी.
कंगन रनौत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. ऐसे में क्वीन फॉरएवर से काफी उम्मीद है. फिल्म हिट होगी या फ्लॉप होगी इसका खुलासा तो फिल्म रिलीज के बाद ही होगा.