SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार मेहमानों की ID चेकिंग सख्त रखने और पैपराजी की मौजूदगी सीमित करने पर जोर दिया जा रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 26, 2026, 03:21 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 03:27 PM IST
Image Credit: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बदले नियम
Join

बॉलीवुड सेलिब्रिटी और उनकी दिवाली पार्टियों का फैंस हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. सितारे किन पार्टियों में जा रहे हैं, कौन पार्टी होस्ट कर रहा है और कब कर रहा है. हर छोटी-बड़ी बात लोगों का ध्यान खींचती है. सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट, पार्टी के अंदर की तस्वीरें और ग्लैमरस कपड़े बॉलीवुड फैंस और फैशन पर नज़र रखने वालों को हमेशा उत्साहित रखते हैं. इस साल भी अक्टूबर के आखिर और नवंबर की शुरुआत में कई ऐसी पार्टियां होने वाली हैं, जिनमें कई बड़े सितारे शामिल होंगे. लेकिन इस बार काफी ज्यादा सावधानियां भी बरती जा रही हैं.

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिवाली पार्टियां आयोजित की जा रही हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर पर एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में कवरेज के लिए पैपराजी (फोटोग्राफरों) को आमंत्रित नहीं किया गया था. इस पार्टी में फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्ट्रेस सारा अली खान और ट्विंकल खन्ना और निर्माता भूषण कुमार जैसे कई सितारे शामिल हुए. हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली हस्तियों की तस्वीरें लेने के लिए मीडिया की मौजूदगी बहुत कम थी.

दिवाली पार्टियों में सुरक्षा के इंतजाम सख्त

इंडियन एक्सप्रेस कि रिपोर्ट में पैपराजी पल्लव पालीवाल ने बताया कि हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में सुरक्षा जांच और भी सख्त होती जा रही है. उन्होंने कहा, 'हाल ही में हुए एक बड़े अवॉर्ड इवेंट में तो हमसे एंट्री के लिए अपना आधार कार्ड लाने को कहा गया था. यह एक अच्छा कदम है, और उम्मीद है कि दिवाली की सभी पार्टियों में भी ऐसा ही किया जाएगा. फिलहाल, हमें सिर्फ मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी के बारे में पता चला है.'

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

इसके अलावा उम्मीद है कि प्रोड्यूसर आनंद पंडित 30 अक्टूबर को दिवाली पार्टी होस्ट करेंगे, जिसमें कृति सेनन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​जैसे मेहमान शामिल हो सकते हैं. कृति भी पिछले कुछ सालों से दिवाली पार्टियां होस्ट करती आ रही हैं. खबर है कि वह इस साल भी पार्टी करने की योजना बना रही हैं, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं हुई है.

 

 

बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में सख्ती

निर्माता रमेश तौरानी 2 नवंबर को अपनी सालाना दिवाली पार्टी आयोजित कर सकते हैं. लेकिन खबर है की शायद सलमान खान इस पार्टी में न आएं. वहीं, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 3 नवंबर को अपनी दिवाली पार्टी आयोजित कर सकते हैं. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी 5 नवंबर को होनी है और इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

 

 

'रामायण' की एडवांस बुकिंग में IMAX का दबदबा, सिर्फ 13% टिकट बिक्री से मिला 27% रेवेन्यू; महंगे टिकट खरीदने की होड़!

निर्माता एकता कपूर 7 नवंबर को दिवाली की एक पार्टी आयोजित कर सकती हैं. खबर है कि एक्ट्रेस युविका चौधरी भी एक पार्टी की प्लानिंग कर रही हैं, हालांकि अभी डेट तय नहीं हुई है. इस बार हर कोई जश्न मनाने की प्लानिंग नहीं बना रहा है. एक्ट्रेस दीया मिर्जा रेखी, जिन्होंने पिछले साल एक छोटी सी पार्टी रखी थी. इस बार दिवाली पार्टी नहीं देंगी. फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी, जिन्होंने 2025 में एक पार्टी आयोजित की थी, उन्होंने भी पुष्टि की है कि वे इस साल कोई पार्टी नहीं देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES