SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

8 करोड़ के बजट में कमाए 4300 करोड़! अब OTT पर दस्तक देगी हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन'; जानें कहां देखें

सिर्फ 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है. अब यह फिल्म OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है. हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शक घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे. जानिए इसकी OTT रिलीज, तारीख और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी पूरी जानकारी.

Written By Swati Singh
Published: Oct 17, 2026, 05:23 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 05:28 PM IST
Image Credit: अब OTT पर आएगी 'ऑब्सेशन'
Join

आपने कभी सोचा है क्या हो अगर वो इंसान जिससे आप प्यार करते हैं, आपसे कुछ ज्यादा ही प्यार करने लगे? 'ऑब्सेशन' (Obsession) में यही एक परेशान करने वाला सवाल है. करी बार्कर की यह हॉरर फिल्म एक बहुत ही मासूम सी इच्छा को एक बुरे सपने में बदल देती है. माइकल जॉनस्टन और इंडे नवार्रेट अभिनीत यह फिल्म इस हैलोवीन पर भारतीय के लिए रही है. जो लोग इस हैलोवीन पर कोई हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं, वे 'ऑब्सेशन' को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं..

यह फिल्म 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार पर पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. भारत में दर्शक इसका ओरिजिनल अनकट वर्जन देख सकेंगे, जिसमें फिल्म के सभी परेशान करने वाले पल पूरी तरह से शामिल होंगे. जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज की डेट शेयर की और बताया कि यह फिल्म हैलोवीन के मौके पर आ रही है.

साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ! इस हैलोवीन, एक इच्छा सब कुछ बदल सकती है. 'ऑब्सेशन: द ओरिजिनल अनकट वर्जन' 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार पर 'द पीकॉक हब' पर स्ट्रीम होगी. यह इंग्लिश और हिंदी में मौजूद है.'

'ऑब्सेशन' के बारे में है?.

बेयर बेली (माइकल जॉनस्टन) एक म्यूजिक स्टोर में काम करने वाला शर्मीला कर्मचारी है, जो अपनी सहकर्मी निक्की (इंडे नवार्रेट) को पसंद करता है. जहां निक्की काफी कॉंफिडेंट और मिलनसार है. जबकि बेयर उसे अपने दिल की बात बताने में हिचकिचाता है. एक क्रिस्टल की दुकान पर उसकी मुलाकात 'वन विश विलो' (One Wish Willow) नाम के एक रहस्यमयी खिलौने से होती है, जो सब कुछ बदल देता है. दुकान का कैशियर बेयर को चेतावनी देता है कि जिन लोगों ने भी यह खिलौना खरीदा है. वे इसके नतीजों से खुश नहीं रहे. बेयर इस चेतावनी को नजरअंदाज कर देता है, उस 'विलो' को तोड़ता है और कामना करता है कि निक्की उससे दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करे.

 

 

ऐसा लगता है कि उसकी इच्छा लगभग तुरंत पूरी हो जाती है. निक्की उसे चाहने लगती है, उस पर बहुत ध्यान देती है और जल्द ही उसकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन जाती है. लेकिन बेयर की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकती. निक्की का प्यार बहुत गहरा होता जाता है, और जो रिश्ता बेयर हमेशा से चाहता था. लेकिन वह जल्द ही डरावना रूप ले लेता है. जब निक्की का बर्ताव हिंसक और     अनप्रिडिक्टेबल हो जाता है. तब बेयर को एहसास होता है कि शायद उसने कोई बहुत बड़ी गलती कर दी है. अब, हालात और ज्यादा खराब होने से पहले उसे अपनी इच्छा को पलटने का कोई तरीका खोजना होगा.

सीता का रौद्र रूप, रावण का शिव तांडव! 'रामायण' की नई झलक में दिखा वो सब, जो पहले कभी नहीं देखा

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'ऑब्सेशन'?

'ऑब्सेशन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि इसे बनाने में बहुत कम खर्च आया था. लगभग 7,50,000 डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 522 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. इसमें से 263 मिलियन डॉलर घरेलू बाजार से और 253 मिलियन डॉलर इंटरनेशनल मार्केट से आए. इस शानदार कमाई ने इसे अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में से एक बना दिया है और निर्देशक करी बार्कर को हॉलीवुड की नजर में ला खड़ा किया है.

साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, संगीतकार देवा ने 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; रजनीकांत से है खास कनेक्शन

यूट्यूब स्केच से हॉलीवुड की हिट हॉरर फिल्म तक

फिल्म निर्माता के तौर पर करी बार्कर का सफर किसी पारंपरिक हॉलीवुड स्टूडियो से शुरू नहीं हुआ. उन्होंने अपने क्रिएटिव पार्टनर कूपर टॉमलिंसन के साथ मिलकर यूट्यूब और टिकटॉक पर 'दैट्स अ बैड आइडिया' (That's a Bad Idea) नाम की कॉमेडी स्केच सीरीज बनाई, जिससे उन्हें ऑनलाइन काफी पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद वे हॉरर जॉनर की ओर बढ़े और 2024 में 'मिल्क एंड सीरियल' (Milk & Serial) नाम की एक बहुत कम बजट वाली फिल्म बनाई, जिसने उनके काम करने के खास अंदाज को स्टेबल करने में मदद की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES