App

फैंस का इंतजार खत्म: बेटी के जन्म के 6 साल बाद पहली बार सेट पर लौटीं बिपाशा बसु, इस डायरेक्टर के साथ मचाएंगी गदर

बिपाशा बसु पूरे 6 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल्ड सीरीज में उनके साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा नजर आएंगे. जानिए इस नई ओटीटी सीरीज की पूरी कहानी और डिटेल्स.

फैंस का इंतजार खत्म: बेटी के जन्म के 6 साल बाद पहली बार सेट पर लौटीं बिपाशा बसु, इस डायरेक्टर के साथ मचाएंगी गदर
Image Credit: 6 साल का ब्रेक खत्म, बिपाशा बासु ने शुरू की अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग

Bipasha Basu Comeback: एक्ट्रेस बिपाशा बसु के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. एक्टिंग से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बिपाशा बसु अब पूरे 6 साल के लंबे गैप के बाद शूटिंग सेट पर वापस लौट आई हैं. बिपाशा ने मां बनने के बाद अपने परिवार और बेटी देवी के साथ समय बिताने के लिए बॉलीवुड से ब्रेक लेकर रेस्ट मोड में थीं. फिलहाल, अब बिपाशा ने दमदार प्रोजेक्ट से वापसी करने की तैयारी कस ली है.

बिपाशा बसु जब आखिरी बार फिल्म स्क्रीन पर आईं थी तो साल 2020 था, लेकिन इस बार वो फिल्म सीरीज में काम करने का फैसला लिया है. पिछले कुछ साल बिपाशा अपनी लाइफ में और परिवार के साथ व्यस्त थीं. साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के बाद बिपाशा ने कुछ सिलेक्टिव प्रोजेक्ट्स ही किए. इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया. मां बनने के बाद बिपाशा का पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर था, लेकिन अब वो फिर से अपने एक्टिंग की ओर लौट आई हैं. उन्होंने अपनी नई अनटाइटल्ड सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है.

हंसल मेहता के साथ मिलाया हाथ

इस कमबैक की सबसे खास बात यह है कि बिपाशा बसु इस बार किसी साधारण प्रोजेक्ट से नहीं, बल्कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हंसल मेहता के साथ वापसी कर रही हैं. हंसल मेहता वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी', 'अलीगढ़' और 'शाहिद' जैसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स दिए हैं. इस नई सीरीज को कश्यप कपूर और राघव राज कक्कर ने लिखा है. वहीं इस शो को 'ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रभलीन संधू प्रोड्यूस कर रही हैं.

क्या होगी इस सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प और सोशल इशू पर बेस्ड बताई जा रही है. यह कहानी एक छोटे से कस्बे पर आधारित है, जो धीरे-धीरे पूरे महाद्वीप की ड्रग्स कैपिटल बनने की कगार पर खड़ा है. शो में सनी कौशल एक बेहद ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं. यह पुलिस अफसर सिस्टम के अंदर और बाहर मौजूद ताकतवर और भ्रष्ट ताकतों से अकेले लड़ता है. वह अपनी ईमानदारी और इंसानियत को बचाने के लिए हर तरह की चुनौती का सामना करता है. इस शो में विशाल जेठवा भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं.

बिपाशा का पिछला सफर

अगर बिपाशा के पिछले काम की बात करें, तो उनकी आखिरी थिएटर रिलीज फिल्म 'अलोन' थी, जो 2015 में आई थी. इस हॉरर फिल्म में उन्होंने जुड़वां बहनों संजना और संजना का रोल निभाया था. इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. इसके बाद 2020 में बिपाशा और करण एक साथ क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आए थे. तब से लेकर अब तक फैंस उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को काफी मिस कर रहे थे.

हंसल मेहता के बाकी प्रोजेक्ट्स

डायरेक्टर हंसल मेहता इस वक्त इंडस्ट्री में काफी बिजी चल रहे हैं. इस सीरीज के अलावा वो अपनी ड्रीम सीरीज 'गांधी' पर भी काम कर रहे हैं. यह ऐतिहासिक शो रामचंद्र गुहा की किताबों पर बेस्ड है और इसके तीन सीजन प्लान किए गए हैं. इसका पहला सीजन 1888 से 1915 के बीच महात्मा गांधी के शुरुआती जीवन, लंदन में पढ़ाई और दक्षिण अफ्रीका के सफर को दिखाता है. इस शो में उनके फेवरेट एक्टर प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं.

(इनपुट आईएएनएस से भी)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More