SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20: लव गिल हुईं इमोशनल, स्काउट से कहा- मैं मुश्किल से बाहर निकली हूं, तूने मुझे बर्बाद कर दिया

बिग बॉस 20 में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी के आने के बाद लव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. स्काउट से बातचीत में लव ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं उन्होंने अपनी पुरानी मुश्किलों के बारे में बात की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 27, 2026, 04:21 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 04:27 PM IST
Image Credit: लव गिल का छलका दर्द, स्काउट से कही ये बात
Join

बिग बॉस 20 में लव और स्काउट के बीच बहस देखने को मिल रही है. स्काउट की गर्लफ्रेंट वीकेंड का वार में आती हैं और स्काउट की जमकर क्लास लगाती है. जिसके बाद स्काउट लव से बात करना बंद कर देता है. दरअसल काश्वी ने वीकेंड का वार में लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाया था. इसके अलावा उन्होंने लव के लिए बोला था कि वह स्काउट को अपने जाल में फंसाया है. अब लव ने स्काउट से सवाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वजह से उनकी इमेज और करियर खराब हो रहा है.

लव ने स्काउट से किया सवाल

काश्वी के आरोप से लव को काफी बुरा लगा. लव ने स्काउट से सवाल किया जब वो बोल रही थी, तुम्हारी गर्लफ्रेंड ने बोला कि टैप में फंसा रही है. तब तूने उस चीज की क्लैरिटी क्यों नहीं दी. लव ने बोला कि इस पूरे मामले का असर एक फिर से उनकी लाइफ पर पड़ा है. एक्ट्रेस ने बोला कि इससे उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने स्काउट पर इमेज खराब करने और करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

स्काउट से बातचीत के दौरान लव ने अपने पुराने मुश्किल समय के बारे में बात की है. उन्होंने बोला कि मैंने पहले भी बताया है, मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं. इसके बाद उन्होंने बोला कि वह एक महीने पहले ही इन सब चीजों से बाहर निकलकर आई हूं. लव ने इस दौरान किसी भी पुराने विवाद का नाम नहीं लिया.

काश्वी ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर काश्वी ने वीकेंड का वार में दिए अपने कमेंट्स को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने बोला कि गुस्से में उन्होंने कुछ असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनका इरादा स्काउट की गलतियां बताने का था, ना कि किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाने का, उन्होंने बोला कि मेरी बातों से जिन लोगों को बुरा लगा मैं उनसे माफी मांगती हूं.

वीकेंड का वार में क्या हुआ था?

बिग बॉस 20 का पिछला वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट पर काफी गुस्सा किया और उन्हें घर में मसाज करने से मना किया. वहीं वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी बतौर गेस्ट आई थी. काश्वी ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाया था. काश्वी ने दोनों के बिहेवियर पर नाराजगी जाहिर की थी. वहीं लव पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगया था. इसके उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने की सलाह दी थी.

इसे भी पढ़ें-  इमरान खान को बड़ी राहत, अभी भारत नहीं छोड़ना होगा; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई ‘लीव इंडिया’ नोटिस पर रोक! 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES