App

Bigg Boss फेम अर्चना गौतम के कैफे में घुसा चोर, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोंगटे खड़े करने वाला Video

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे 'Oye Churros' में सुबह-सुबह चोरी हो गई. चोर पूरा कैश काउंटर लेकर फरार हो गया. अर्चना ने CCTV फुटेज शेयर कर FIR दर्ज कराई है और फैंस को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

Bigg Boss फेम अर्चना गौतम के कैफे में घुसा चोर, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोंगटे खड़े करने वाला Video
Image Credit: चोरी की घटना से टूटीं अर्चना गौतम, एफआईआर दर्ज कराकर मांगी कड़ी कार्रवाई

Archana Gautam Cafe Robbery: बिग बॉस सीजन 16 में अपनी बेबाक अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली अर्चना गौतम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित उनके सपनों के कैफे 'Oye Churros' में तड़के सुबह एक शातिर चोर ने सेंध लगा दी. चोर कैफे का पूरा कैश काउंटर ही उखाड़ कर ले गया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अर्चना ने खुद ही इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और एफआईआर दर्ज कराकर मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम का मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 'Oye Churros' नाम से एक बेहद पॉपुलर कैफे है. सुबह तड़के लगभग 5 से 6 बजे के बीच इस कैफे में एक चोर घुसा. चोर ने कैफे के अंदर से पूरा कैश काउंटर ही गायब कर दिया. अर्चना गौतम चोरी की इस घटना से काफी हैरान हैं. उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी न सिर्फ अपने फैंस को दी बल्कि और पुलिस को भी इन्फॉर्म दी.

CCTV फुटेज शेयर कर दी चेतावनी

अर्चना गौतम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैफे का CCTV फुटेज शेयर किया है. सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ-साफ चोरी करता दिखाई दे रहा है. अर्चना ने अपने कैफे @oye_churros का यह वीडियो सिर्फ इसलिए पोस्ट किया ताकि लोग अलर्ट हो जाएं. उन्होंने फैंस से खास रिक्वेस्ट की है कि वे अपने घर और दुकान की सेफ्टी को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें.

 

 

कैसे खड़ा किया था कैफे?

अर्चना गौतम का कहना है कि उन्होंने इस कैफे को कड़ी मेहनत से तैयार किया था. उन्होंने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी इस वेंचर में लगा दी थी. अर्चना के मुताबिक उन्होंने कैफे की एक-एक छोटी चीज को खुद चुनकर सजाया था. लेकिन एक चोर ने पल भर में उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया और पूरा कैश बॉक्स उठाकर ले गया.  इस घटना से टूट चुकीं अर्चना गौतम ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

अर्चना ने बताया कि उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है. उन्होंने मुंबई पुलिस से गुहार लगाई कि चोर को तुरंत पकड़ा जाए और उस पर सख्त एक्शन हो. अर्चना का कहना है कि वे मुंबई को हमेशा से एक सेफ शहर मानती थीं, लेकिन इस चोरी ने उन्हें बहुत निराश किया है.

archana gautam cafe

कब खुला था यह कैफे

अर्चना गौतम ने पिछले साल अक्टूबर 2025 में फूड बिजनेस में एंट्री मारी थी. उन्होंने 9 अक्टूबर 2025 को वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास अपने इस ड्रीम कैफे 'Oye Churros' की ग्रैंड ओपनिंग की थी. यह कैफे बहुत ही कम समय में यूथ के बीच काफी फेमस हो गया था. आपको बता दें कि अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस, मॉडल और पूर्व ब्यूटी पेजेंट विनर हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस 16' से मिली थी. अर्चना अपने मजेदार वन-लाइनर्स के साथ एंटरटेनिंग अंदाज के दम पर हर घर में छा गईं. बिग बॉस के अलावा वे 'खतरों के खिलाड़ी 13', 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' ही नहीं, बल्कि 'रियलिटी रानीज ऑफ द जंगल 2' जैसे कई बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा रहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More