Bigg Boss 20 Drama: कैप्टनसी टास्क में आपा खो बैठे काजी और आसिफ, हाथापाई की आई नौबत, क्या शो से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 के डे 3 में कैप्टनसी टास्क 'BB Movie Theatre' के दौरान आसिफ खान और क़ाज़ी तौकीर के बीच भयंकर लड़ाई हो गई. जानिए कैसे स्कॉट ओपी ने तोड़ा ग्लास, कनिष्का मान ने रिजेक्ट किया लव एंगल और क्या है 'तथास्तु' थीम का असली ट्विस्ट.
Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: बिग बॉस 20 की शुरुआत होते ही घर के अंदर कलेश और ड्रामे का लेवल नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है. 9 सितंबर को स्ट्रीम हुए तीसरे दिन के एपिसोड में एंटरटेनमेंट, कंट्रोवर्सी और फुल ऑन फाइट देखने को मिली. कैप्टनसी टास्क में जहां आसिफ खान और काजी तौकीर आपस में बुरी तरह भिड़ गए, वहीं मैरी कॉम, रीति तिवारी और कनिष्का मान के ड्रामे ने भी इस एपिसोड का पारा हाई कर दिया.
बिग बॉस 20 के तीसरे दिन पहला कैप्टनसी टास्क 'BB Movie Theatre' हुआ. इस टास्क के फाइनल राउंड में आसिफ खान, गुल्लू और यंग DSA के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी. टास्क का रूल बहुत सिंपल था, हर दावेदार को अपने पॉपकॉर्न ग्लासेज को बचाना था और दूसरों के ग्लासेज छीनने या फोड़ने थे. लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, कंटेस्टेंट्स का एग्रेशन कंट्रोल से बाहर होने लगा.
कैप्टनसी टास्क 'BB Movie Theatre' में मचा गदर
टास्क के दौरान स्कॉट ओपी यानी तन्मय सिंह ने गेम को बहुत ज्यादा सीरियसली ले लिया. उन्होंने अचानक मुक्का मारकर गुल्लू के पॉपकॉर्न ग्लास को तोड़ दिया. इसके बाद घर का माहौल एकदम से गरमा गया. हर कोई एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करने लगा और टास्क सिर्फ स्ट्रेटेजी का खेल न रहकर पर्सनल ईगो की फाइट बन गया.
असली धमाका तब हुआ जब आसिफ खान का पारा चढ़ गया. काजी तौकीर के साथ हुई एक तीखी बहस के बाद आसिफ अपना आपा खो बैठे. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि ऐसा लगा मानो अभी हाथापाई हो जाएगी. दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और चिल्लाने लगे. मामला इतना गंभीर हो गया कि बाकी घरवालों को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा.
आम्रपाली का कमेंट, यंग DSA का गुस्सा
इस हंगामे के बीच भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने भी अपनी एंट्री मारी. उन्होंने काजी तौकीर पर तंज कसते हुए उन्हें इस टास्क की "भूतिया एनर्जी" कह दिया. आम्रपाली के इस बयान ने जलती आग में घी का काम किया. इसके अलावा यंग DSA और आम्रपाली के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे पूरे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया.
कनिष्का मान ने रिजेक्ट किया लव एंगल
दूसरी तरफ घर में थोड़ा रोमांस का तड़का लगाने की कोशिश भी चल रही थी. ईशा रिखी और आरिश्फा खान मिलकर गुल्लू और कनिष्का मान का नाम साथ जोड़ रहे थे. लेकिन कनिष्का ने बिना किसी झिझक के साफ कर दिया कि वो बिग बॉस के घर में कोई फेक या रियल लव एंगल नहीं बनाना चाहतीं. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए बताया कि वो पिछले दो सालों से एक ऑन-ऑफ रिलेशनशिप में हैं, इसलिए घर में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा.
'तथास्तु' थीम और एलिमिनेशन का नया रूल
सलमान खान के इस शो में इस बार 'तथास्तु' थीम लाई गई है, जिसके तहत हर कंटेस्टेंट के पास 2 लाइफलाइन हैं. इस हफ्ते भले ही कोई भी कंटेस्टेंट सीधे घर से बेघर नहीं होगा, लेकिन टास्क हारने या गलती करने पर किसी एक कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन छीन ली जाएगी. बिग बॉस 20 के नए एपिसोड हर रात 9 बजे JioHotstar पर और रात 10:30 बजे Colors TV पर टेलीकास्ट हो रहे हैं.