Bigg Boss 20: चिकन करी में आलू डालने पर मचा गदर, आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच छिड़ी जंग
बिग बॉस 20 के घर में चिकन पकाने को लेकर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच भीषण लड़ाई हो गई है. दोनों ने एक-दूसरे को शट अप तक कह डाला.
Bigg Boss Aamrapali Dubey Mahhi Vij: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और लड़ाई-झगड़े अब आम बात हो गए हैं. हाल ही में सामने आए नए प्रोमो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी स्टार माही विज के बीच किचन में जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली है. चिकन पकाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को पर्सनल बातें बोलना शुरू कर दिया.
चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए नए प्रोमो में दिखाया गया है कि माही विज किचन में एंट्री करती हैं. वह कुकिंग टीम में शामिल आम्रपाली दुबे से चिकन करी में आलू डालने को लेकर सवाल पूछती हैं. माही की यह दखलअंदाजी आम्रपाली को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. गुस्सा होकर आम्रपाली माही से कहती हैं कि जो कुकिंग टीम का हिस्सा हैं, उन्हें खाना बनाने दें और बाकी लोग किचन से बाहर चले जाएं.
"मेरे लिए तू एक्सिस्ट नहीं करती"
आम्रपाली की बात सुनकर माही का पारा भी चढ़ जाता है. वह गुस्से में किचन से बाहर निकलते हुए कहती हैं, "तू मेरे लिए एक्सिस्ट ही नहीं करती." इस पर आम्रपाली जवाब देती हैं, "यहां आकर बात मत करो." बात यहीं खत्म नहीं होती, माही आगे तंज कसते हुए कहती हैं, "इसके मुंह लगूंगी? अम्मा की तरह बैठ गई है." इसके जवाब में आम्रपाली कहती हैं कि वह चार लोगों के साथ बैठती हैं और माही जैसी नहीं हैं.
दोनों महिलाओं के बीच की यह बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ जाती है कि बात 'शट अप' बोलने तक आ जाती है. प्रोमो के आखिरी में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए 'शट अप' कहती नजर आ रही हैं. मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि माही और आम्रपाली की नोक-झोंक ने अब एक सीरियस मोड़ ले लिया है.
सितंबर से शुरू हुआ है 'बिग बॉस 20'
आपको बता दें कि 'बिग बॉस' का यह 20वां सीजन 6 सितंबर से शुरू हुआ है. इस बार घर में मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, ऋति तिवारी, उदिती सिंह, तन्मय सिंह (स्काउट ओपी), रोहेद खान, यंग DSA और लव गिल जैसे 16 पॉपुलर सेलेब्स शामिल हैं.