)
एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की, उन्होंने बोला कि अगर शो में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड करण वाही आते हैं, तो वह उनके लिए बाकी कंटेस्टेंट की तरह ही रहने वाले हैं.
एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बोलीं उदिति सिंह
बिग बॉस 20 के हाल ही के एपिसोड में माही ने उदिति से बोला कि पहले मुझे लगता था, कि तुम दोनों साथ में आ रहे हो, काजी ने पूछा कि आप दोनों किसके बारे में बात कर रही हैं. अमन ने नाम ना लेने की सलाह दी. इसके बाद उदिति ने बोला कि वह साथ में भी आ जाता, तो मेरे लिए किसी दूसरे कंटेस्टेंट जैसा ही होता. यहां बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मैं बात नहीं करती हूं.
मैं मूव ऑन कर चुकी हूं
उदिति ने बोला कि मैं बहुत पहले ही मूवी ऑन कर चुकी हूं. काफी समय हो गया है. मैं अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के समय को याद करते हुए बताया कि रिश्ता टूटने के बाद वह काफी रोती थी. उदिति ने बताया है कि एक समय था. जब उन्हें पब्लिक इवेंट्स में करण से सामने आने का डर रहता था. अगर कहीं वो दिख जाए तो मुझे डर लगता था कि कहीं वो सामने ना आ जाए. लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. अगर अब वह दिख भी जाए तो मैं पूरी तरह से ठीक रहूंगी.
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
उदिति ने बताया है कि उनका और करण का रिश्ता लगभग ढाई साल तक रहा था. इसी वजह से उनके लिए ब्रेकअप का समय काफी मुश्किल भरा था. अब वह इस रिश्ते से काफी आगे बढ़ चुकी है. उदिति ने बताया है कि उन्होंने खुद इस रिश्ते की पहल की थी. उन्होंने करण को मैसेज किया था. करण एक कैफे ढूंढ रहे थे. तब उन्होंने मैसेज करके करण को बताया था कि घर के पास में एक फूड स्पॉट है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तीन दिन सात में बिताए. दोनों ने साथ में शॉपिंग की, डिस्को साथ में जाते थे और कॉमन फ्रेंड्स के साथ समय बिताते थे.
शादी की थी प्लानिंग
दोनों डेटिंग शुरू करने से पहले काफी समय साथ में बिताया था. उदिति ने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान करण से मिलने जाती थी. वह ऐसी जॉब ढूंढ रही थी जिसके बहाने वह करण के नजदीक रह सकें. एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे वह उनके साथ फ्यूचर को लेकर सीरियस थी. शादी के बारे में उनसे बातचीत भी कर चुकी थी. उदिति ने बोला हम दोनों डेटिंग करने और शादी करने को लेकर काफी सीरियस थे.