BB 20 कैप्टेंसी टास्क में बड़ा उलटफेर: उदिति के हाथ में आई कमान, फैसलों पर भड़के घरवाले; आपस में भिड़े माही-गुल्लू और अम्रपाली
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते न सिर्फ रीति तिवारी का एविक्शन हुआ, ब्लकि कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों के बीच बदलते रिश्तों की झलक भी देखने को मिली. वहीं माही और गुल्लू के बीच भी अनबन होती नजर आई.
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को कम वोटों के कारण घर से बाहर जाना पड़ा, जिसके बाद घर का माहौल काफी शांत और कंटेस्टेंट काफी भावुक होते हुए नजर आए. रीति के एविक्ट होने से कानिका और गुल्लू के चेहरे पर साफ-साफ मायूसी दिखाई दी, दूसरी तरफ अम्रपाली ने इसके लिए खुद को जिम्मेदारी ठहराया. उन्होंने कहा कि अगर वो टास्क के दौरान खुद को नॉमिनेट कर लेतीं, तो आज रीति इस घर में सबके साथ मौजूद होतीं. वहीं कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही-काजी, स्काउट-यंग और उदिति-अमन ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद उदिति घर की नई कैप्टन बन गईं.
इस एपिसोड में न सिर्फ एविक्शन और कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला, बल्कि दोनों के बीच बढ़ती दूरी और तनातनी भी नजर आई. इस बीच माही और गुल्लू के भी मतभेद हुए, दूसरी ओर उदिति और लव गिल के बीच हुए एक बड़ा झगड़े ने घर के माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया. दरअसल रीति जब घर से बाहर जा रही थीं, उस समय उदिति और माही हंसती हुई नजर आईं, जिसे देखकर गुल्लू काफी नाराज हो गए और उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका.
गुल्लू और माही के बीच हुई बहस
सलमान खान की जोरदार डांट के बाद रीति तिवारी मिड-वीक में ही शो से बाहर हो गईं, जिससे घर के सभी कंटेस्टेंट काफी शॉक्ड और इमोशनल हो गए. रीति ने घर से जाते समय सभी से अपनी गलत हरकत के लिए माफी मांगी और काजी को गले लगाया, जिसे देख गुल्लू, कानिका और अम्रपाली काफी भावुक हो गए. ठीक उसी समय माही और उदिति रीति के गाने 'आय हाए हाए' पर हंसते हुए दिखाई दीं, जो गुल्लू को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सीधे माही से कहा, 'यार अभी तो मत करो!'. माही ने गुल्लू की इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वो किसी दूसरी बात पर हंस रही हैं इसलिए वो उनपर न चढ़ें.
कैप्टेंसी टास्क में दिखा स्काउट, यांग और गुल्लू का जलवा
अब बात करते हैं कैप्टेंसी टास्क की, जो इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. इस टास्क के दौरान हर जोड़ी को एक बॉल को स्टिक से बैलेंस करना था. इस दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें स्काउट ने पहले ही राउंड में माही-काजी की बॉल को गिरा दिया और इस रेस से बाहर कर दिया. दूसरे राउंड में गुल्लू ने स्काउट की गेंद को गिरा दिया, जिससे उदिति और अमन इस टास्क के विनर बन गए. वहीं कैप्टन बनते ही उदिति ने किचन की सिंक में ब्रश करने की बात कही, जिसपर माही और गुल्लू दोनों ने ही नाराजगी जताई.
माही और उदिति के बीच दिखी तकरार
कैप्टेंसी टास्क के तुरंत बाद उदिति ने घर की कमान अपने हाथों में ले ली और सभी को ड्यूटी सही से करने की सलाह दे डाली. लेकिन उदिति की ये सलाह उनकी ही दोस्त माही और काजी को काफी चुभ गई, जिसके बाद माही ने काजी से कहा कि उदिति उनपर चढ़ रही है और सवाल किया कि वो उन्हें ऑर्डर क्यों दे रही है?. वहीं काजी भी उनके इस रवैये से काफी नाराज हुए और कहा कि आज तक किसी भी कैप्टन ने उनसे इस तरह से बात नहीं की.