बिग बॉस 20 की टॉप 5 कंटेस्टेंट से बाहर हो सकती हैं ये 2 हसीनाएं, फिनाले से पहले आ सकता है ट्विस्ट!
सलमान खान द्वारा होस्टेड बिग बॉस 20 शो में सभी कंटेस्टेंट जीतने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. शो के फिनाले में 5 ही कंटेस्टेंट जा पाएंगे. ऐसे में इन 2 हसीनाओं का पत्ता कट सकता है.
बिग बॉस 20 शो को जीतने के लिए सभी कंटेस्टेंट जमकर मेहनत कर रहे हैं. फिनाले में तो 5 ही कंटेस्टेंट जा पाएंगे. ऐसे में सभी कंटेस्टेंट के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कयास लगा जा रहे हैं कि शो से ये 2 हसीनाएं बाहर हो सकती है. आइए जानते हैं.
एविक्ट हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस तक की लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार पब्लिक वोटिंग में पता करने की कोशिश की गई है कि किस कंटेस्टेंट को ऑडियंस का ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट किया है कि इस हफ्ते माही विज और आम्रपाली दुबे शो से बाहर हो सकती है. माही विज लिस्ट में 10वें पायदान पर है. 9वें नंबर पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम है.
यंग का भी नाम टॉप 5 से बाहर
बिग बॉस 20 की शुरुआत से यंग काफी पॉपुलर हैं. ऐसे में उनके फैंस को उम्मीद है कि वह टॉप 5 में शामिल होंगे. लेकिन इस लिस्ट में वह नंबर 8 पर हैं. टॉप 10 की लिस्ट में उदिति सिंह 7वें नंब पर हैं. लव गिल 6 नंबर पर हैं. इस लिस्ट में टॉप 4 में गुल्लू का नाम है. टॉप 5 में किनका मान का नाम है. इस लिस्ट के अनुसार टॉप 3 में अरिश्फा, स्काउट और काजी का नाम है. काजी इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं. वहीं स्काउट की पोजिशन दूसरे नंबर पर हैं. वहीं अरिश्फा खान तीसरे नंबर पर हैं. आने वाले हफ्ते में ही पता चलेगा कि टॉप 5 में कौन है और कौन नहीं है.
मनीष गोयल नहीं माही होती घर से बाहर
वीकेंड का वार में मनीष गोयल घर से बाहर हो गए हैं. सलमान खान ने शो में खुलासा किया है कि मनीष गोयल कम वोट की वजह से घर से बाहर नहीं जा रहे हैं. दरअसल मनीष गोयल के पैर में चोट लग गई थी. मनीष को डॉक्टर ने 4 हफ्तों का रेस्ट करने की सलाह दी है. ऐसे में मनीष गोयल ने वीकेंड का वार में घर से बाहर जाने के लिए मांग की थी. मनीष जी के जाने के बाद माही ने बोला था कि मुझे लगा था कि इस हफ्ते में घर से बाहर जाने वाली हूं. वहीं इंटरनेट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मनीष गोयल घर से बेघर नहीं होते तो माह घर से बेघर हो जाती.
इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ की कमाई, अब 99 रुपये में देख सकेंगे 'रामायण'; मेकर्स का तोहफा या नई चाल?