SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20 में बड़ा उलटफेर, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, एविक्शन की खबर ने चौंकाया

पिछले वीकेंड का वार में अमन गांधी शो से बाहर हुए थे. वहीं अब खबर आ रही हैं कि बिग बॉस 20 के घर से शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है. बिग बॉस 20 से इस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 23, 2026, 09:14 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 09:17 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 20 सुर्खियों में बना हुआ है. शो को शुरू हुए काफी समय हो गया है. ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर अपना गेम खेल रहे हैं. शो में अपनी जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले वीकेंड का वार में अमन गांधी शो से बाहर हुए थे, वहीं अब शॉकिंग एलिमिनेशन की खबर सामने आ रही है. दरअसल शो से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है. आइए जानते हैं बिग बॉस 20 से किस कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हुआ है.

इस कंटेस्टेंट का हुआ एलिमिनेशन

बिग बॉस 20 में शॉकिंग एविक्शन हुआ है. बिग बॉस तक के ट्विटर रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के शो से बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम एलिमिनेट हुई हैं. बिग बॉस हाउस में मैरी कॉम का गेम अब नजर आ रहा था. घरवालों के साथ भी मैरी कॉम की बॉन्डिंग नजर आ रही थी. मैरी कॉम का शो से बाहर आना फैंसके लिए झटका है. मेकर्स ने अभी तक मैरी कॉम के घर से बाहर आने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

घर में बचे हैं ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 की शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी. इसके बाद घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई थी. अब तक घर में मैरी कॉम के अलावा, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, तन्मय सिंह स्काउट, रैपर यंग, आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, मनीष गोयल हैं.

रोहित शेट्टी करें वीकेंड का वार शो

इस हफ्ते वीकेंड का वार शो रोहित शेट्टी करेंगे. सलमान खान कुछ कमिटमेंट्स की वजह से इस हफ्ते वीकेंड का वार शो होस्ट नहीं कर पाएंगे.

शो में इमोशनल हुईं माही विज

बिग बॉस 20 शो में माही विज काफी इमोशनल हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्टर जय भानुशआली से तलाक लेने के बाद कोई भी एलिमनी नहीं ली है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह बेटी तारा के लिए सब कुछ खुद से करना चाहती हैं. एक्ट्रेस रोते हुए बताती हैं कि मैंने तलाक के समय कोई भी एलीमनी नहीं ली है. मुझे सलाह भी दी गई थी कि मैं पैसे ले लूं, लेकिन मैंने नहीं लिया. जय ने मेहनत से पैसे कमाएं. जय ने 16 घंटे काम करके पैसे कमाएं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES