SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bigg Boss 20: पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होते ही फूटा ScoutOP का गुस्सा, लव-यंग से भिड़ंत के बाद मुंडवा लिया सिर

'बिग बॉस 20' में लव गिल से बहस और यंग के साथ हाथापाई के बाद स्काउट ओपी ने गुस्से में अपना सिर मुंडवा लिया. इस शॉकिंग ड्रामे और पूरे सीजन के नॉमिनेशन ने घर का माहौल पूरी तरह से बदल दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 13, 2026, 09:42 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 10:10 AM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में कब कौन सा रिश्ता किस मोड़ पर आकर टूट जाए और कब किसका गुस्सा किस हद तक चला जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. शो के लेटेस्ट प्रोमो ने ऑडियंस के होश उड़ा दिए हैं. मशहूर गेमिंग क्रिएटर और घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट स्काउट ओपी ने अपनी दोस्त लव गिल से हुई एक तीखी बहस और यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. स्काउट ने गुस्से और इमोशनल ब्रेकडाउन में आकर बाथरूम में अपने सारे बाल मुंडवा लिए और पूरी तरह गंजे होकर बाहर आ गए. उनके इस नए और चौंकाने वाले अवतार को देखकर पूरे घर में सन्नाटा पसर गया.

इस पूरे बवाल की शुरुआत एक मामूली मजाक से हुई थी, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई. दरअसल, स्काउट ने लव गिल के पजामे और उसकी डोरी को लेकर एक कमेंट कर दिया. स्काउट ने ये बात शायद मजाक में कही थी, लेकिन लव को उनके शब्द बिल्कुल पसंद नहीं आए. घर के बाकी मेंबर्स को भी लगा कि स्काउट ने मजाक-मजाक में अपनी हद पार कर दी है. लव ने तुरंत इस पर आपत्ति जताते हुए स्काउट को टोका और साफ चेतावनी दी कि वो दोबारा ऐसी बातें न करें. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

लव ने स्काउट से तोड़े सभी रिश्ते

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि लव गिल ने स्काउट पर भड़कते हुए कहा,'मैंने तुझे आजादी दी थी और तू इस आजादी का ऐसा गलत इस्तेमाल कर रहा है? किस बात का मजाक बना रहा है, क्या लगती हूं मैं तुम्हारी? मुझे इस टॉपिक पर कोई बात नहीं करनी.' लव का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने स्काउट से अपना हर रिश्ता खत्म करते हुए दो टूक कह दिया कि आज से वो उन्हें बहन या जो चाहे कह लें, अब वो उनके लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट हैं. दोस्ती में आई इस गहरी दरार ने स्काउट को अंदर से बुरी तरह झकझोर कर रख दिया.

फूट-फूटकर रोए स्काउट

लव की बातों से दुखी स्काउट गार्डन एरिया में लगे नकली सांप के स्ट्रक्चर पर चढ़ गए, जिसे देखकर उदिति घबरा गईं और उन्हें नीचे उतरने को कहा. इसके बाद बैकग्राउंड में 'बेखयाली' गाने के साथ स्काउट सीधे बाथरूम में गए और अपने सारे बाल काटकर खुद को पूरी तरह गंजा कर लिया. जब वो सिर मुंडवाकर बाहर आए तो लव समेत सभी घरवाले सन्न रह गए. लव ने जब इस हरकत पर सवाल उठाया, तो स्काउट ने दर्द भरे लहजे में कहा, 'तू क्यों स्ट्रेस लेकर बैठी है, अब तो तेरा सारा स्ट्रेस हट गया.' इस दौरान स्काउट अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे.

यंग संग हुई हाथापाई

लव गिल के साथ हुई तीखी बहस से कुछ समय पहले ही स्काउट और यंग के बीच टॉस्क के दौरान हाथापाई होते देखी गई. इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया और उन्हें किसी भी पावर का हिस्सा न बन पाने की सजा दी. वहीं इस पर यंग ने स्काउट से सभी रिश्ते तोड़ते हुए पूरी तरह से दूरी बना ली, जिसके बाद उन्हें अकेले बैठे देखा गया.

क्या सुधरेंगे रिश्ते?

स्काउट के इस कदमों ने बिग बॉस के घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है. एक तरफ जहां कुछ घरवाले इसे स्काउट का ओवर-रिएक्शन मान रहे हैं, वहीं कई लोग उनके टूटे हुए दिल का दर्द भी समझ रहे हैं. अब आने वाले एपिसोड्स में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या स्काउट की इस हरकत के बाद लव गिल और यंग का दिल पसीजता है या फिर तीनों के बीच की ये खाई हमेशा के लिए गहरी हो जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES