App

पहले कहा ‘भाई’, फिर हुआ प्यार! स्काउट-लव विवाद के बीच चर्चा में आईं ये जोड़ियां, ऐसे बदला रिश्ते का Equation

बिग बॉस 20 में स्काउट-लव की जोड़ी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर स्काउट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बहस के बीच टीवी और बॉलीवुड के फेमस सितारे याद आ गए है, जिन्होंने पहले खुद को भाई-बहन बताया और फिर शादी रचा कर पार्टनर को 'सइयां' बना लिया.

पहले कहा ‘भाई’, फिर हुआ प्यार! स्काउट-लव विवाद के बीच चर्चा में आईं ये जोड़ियां, ऐसे बदला रिश्ते का Equation
Image Credit: इन कपल्स ने ऐसे बदला रिश्ते का Equation (एआई फोटो)

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐसी कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें स्काउट को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोग उन्हें 'मेन विल बी मेन', 'वाह भाई-वाह भाई' और कुछ लोग बोल रहे हैं कि 'पहले खुद ही बहन का टैग दो और फिर उसी से कनेक्शन बना लो.' लेकिन देखा जाए तो ये सिर्फ बिग बॉस का किस्सा नहीं है. बल्कि हमारी चकाचौंध भरी फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने असल जिंदगी में भी ऐसा ही किया.

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक-दो नहीं, बल्कि ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने असल जिंदगी में ऐसा किया है. तो चलिए आज उन कपल्स के नामों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने कुछ ऐसा ही किया. पहले अपने पार्टनर को भाई-बहन बताया और फिर 'सइयां' बना लिया.

साजिद खान और जैकलीन फर्नांडिस

बात साल 2008 की है, जब जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं और साजिद अपनी फिल्म 'हाउसफुल' की तैयारी कर रहे थे. एक इवेंट में मीडिया ने दोनों की बॉन्डिंग पर सवाल किया था, तो दोनों ने 'खुद को एक-दूसरे का भाई-बहन बताया था.' लेकिन फिर वो धीरे-धीरे भाई-बहन वाला प्यार डेटिंग में बदल गया और फिल्मी गलियारों में उनकी शादी तक के चर्चे होने लगे थे.

साजिद खान और जैकलीन को पीवीआर जुहू में देखा गया | पीवीआर जुहू में साजिद खान  और जैकलीन फर्नांडीज की तस्वीरें - बॉलीवुड हंगामा

जय भानुशाली और माही विज

बात 2009 की है, जब जय भानुशाली और माही विज एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे. उस वक्त जय सीधे-साधे बनकर सोफे पर एक कोने में बैठे हुए थे. माही को उनकी यह शरीफों वाली मासूमियत काफी पसंद आई थी. जिसके बाद माही ने अपनी सहेलियों से कहा था कि ये लड़का कितना प्यारा है, इसे तो भाई बना लेना चाहिए. दरअसल, इस बात का खुलासा खुद जय ने एक चैट शो में किया था. लेकिन फिर जब दोनों में बात बढ़ी और एक-दूसरे के क्लोज आए, तो कपल ने साल 2011 में शादी कर ली थी. हालांकि, अब दोनों साथ नहीं हैं, उनका तलाक हो गया है.

माही विज-जय भानुशाली ने कंफर्म किया तलाक, टूटी 14 साल की शादी, किसके साथ  रहेगी बेटी तारा? - Mahhi vij jay bhanushali divorce confirmed after 14  years of marriage coparent daughter tmova ...

अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी

'स्प्लिट्सविला' फेम एक्टर अभिषेक मलिक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. अभिषेक ने अपनी शादी के बाद खुद बताया था कि जब वह पहली बार सुहानी चौधरी से मिले थे, तब वह थोड़ा फ्लर्ट करने के मूड में थे और सुहानी को ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया था. जिसके बाद सुहानी ने तुरंत अभिषेक को झाड़ते हुए बोला था कि 'ज्यादा हीरो मत बनो, अगली बार मिलोगे तो राखी बांध दूंगी.' हालांकि, फिर बाद में दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली.

abhishek malik confirm divorce with wife suhani chaudhary

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

फेमस टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की मुलाकात भी कुछ ऐसी ही हुई थी. शुरुआत में जब पहली बार मीडिया में दोनों का साथ में नाम जोड़ा गया था, तो उस वक्त दीपिका अपनी लाइफ में थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और शुरुआत में उन्होंने इस अफवाह को खारिज कर दिया था और इब्राहिम को 'भाई जैसे मददगार दोस्त' बताया था. हालांकि, फिर बाद में दोनों ने साल 2018 में निकाह कर लिया और अब खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

शोएब इब्राहिम की पहली बीवी कौन है? दीपिका कक्कड़ बोलीं- 'इसके चक्कर में  लड़ाई होती है' | dipika kakar reveals husband shoaib ibrahim first wife is  reason of fight between them

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More