बिग बॉस 20 शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है सभी कंटेस्टेंट अपने असली अवतार में नजर आ रहे हैं. समय के साथ सभी कंटेस्टेंट खुलकर अपना गेम खेल रहे हैं. इंटरनेट पर शो को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं. इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी नजर आएंगे. रोहित शेट्टी सभी घरवालों की क्लास लेंगे.
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में धमाका होगा. दरअसल स्काउट और लव अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में खबरें आ रही है कि वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड आ सकती है. जिसके बाद स्काउट और लव दोनों के होश उड़ने वाले हैं.
बिग बॉस 20 वीकेंड का वार को लेकर खबर सामने आ रही है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी शो में आएंगी. वह वीकेंड का वार में आकर स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर बात करेंगी. इसके अलावा वह लव गिल से भी बात करेंगी. बॉयफ्रेंड को देख काशवी इमोशनल हो सकती है वहीं लव गिल से सवाल कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी ये क्लियर कर सकते हैं कि काशवी यहां पर ड्रामा करने नहीं बल्कि स्काउट के गेम को सही दिशा दिखाने आई है.
वीकेंड का वार में में रोहित शेट्टी और स्काउट के रिश्ते पर बात करते हुए बोलते हैं कि एक चीज जो बहुत गलत लग रही है. सलमान खान भाई ने भी हिंट देने की कोशिश की थी. आप लोग जब क्लोज आते हो, एक तरफ जब आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है. उसके बाद कंबल में आ जाता है. कंबल के अंदर हाथ दब रहे हैं. ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा है. आप स्काउट को पैर-हाथ दबाने के लिए बोलते हो वो दबाना शुरु करता है, इसके बाद आप आवाज निकालते हो, जो कि ठीक नहीं लग रहा है. मैं क्या बोलना चाह रहा हूं तुम समझ रहे हो ना
लव गिल, स्काउट और यंग को आम्रपाली भी कई बार समझा चुकी है. आप लोग जिस तरह से क्लोज हो रहे हो वह बाहर अच्छा नहीं दिख रहा होगा. इसके अलावा आपके स्काउट और यंग के पार्टनर बाहर हैं. ऐसे में बाहर गलत मैसेज जाएगा.