'बिग बॉस 20' का ये हफ्ता घर के अंदर मचे घमासान और हंगामे की वजह से सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा. शो में हाल ही में दो नए चेहरे टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नकुल ढुल (मिट्ठू डॉन) ने बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी. लेकिन महज दो दिनों के भीतर ही नकुल घर से बाहर हो गए. शो के सबसे सख्त और बड़े नियम यानी फिजिकल वॉयलेंस का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें डायरेक्ट एलिमिनेट कर दिया गया, जिसने घरवालों के साथ-साथ ऑडियंस को भी हैरान कर दिया.
शनिवार को होने वाले वीकेंड के वार का नया प्रोमो हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है. इस क्लिप के सामने आते ही साफ हो गया है कि इस बार सलमान खान का पारा सातवें आसमान पर रहने वाला है. प्रोमो में सुपरस्टार सलमान खान कुशल तंवर यानी गुल्लू की समझदारी की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर वो काजी तौकीर पर बुरी तरह भड़के हुए नजर आए.
सलमान खान इस प्रोमो में ये कहते हुए नजर आए कि जब घर में दो लोग आपस में भिड़ रहे थे और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी, तब काजी ने अपनी तरफ से कोई स्टैंड नहीं लिया और आराम से तमाशा देखते रहे. सलमान खान ने काजी तौकीर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब यह पूरा विवाद शुरू हुआ, तो काजी आराम से जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे.
सुपरस्टार ने उनसे सवाल किया कि जब झगड़ा उनकी वजह से हो रहा था, तो वो अपनी जगह से उठे क्यों नहीं? सलमान ने कहा कि काजी को हालात बिगड़ने से पहले ही मामले में दखल देना चाहिए था. इस पर काजी तौकीर अपनी सफाई देते और अपनी गलती का पछतावा जताते नजर आए, लेकिन भाईजान का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ.
सिर्फ यहीं खत्म नहीं, प्रोमो में सलमान खान ने स्काउट ओपी के कान में गंदे तरीके से थूकने के मामले पर भी काजी तौकीर को खूब खरी-खोटी सुनाई. सलमान ने गुस्से में पूछा कि किसी के कान में अंदर तक थूकना उन्हें कौन सा मजाक लगता है और इसमें कूल दिखने वाली कौन सी बात है? होस्ट ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और गेम में इस तरह की बचकानी और गंदी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है.
इस पूरे बवंडर की जड़ में खुद काजी तौकीर थे. दरअसल, मजाक-मजाक में काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया था, जिसके बाद ये बात नकुल ढुल तक पहुंची और उन्होंने स्काउट को इसके बारे में बता दिया. इसके बाद स्काउट और काजी के बीच बहस शुरू हुई, जिसमें बीच-ब बचाव करने आए गुल्लू और नकुल के बीच बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर नकुल ने गुल्लू पर हमला कर दिया. घर के नियमों के खिलाफ जाकर हाथापाई करने पर मेकर्स को तुरंत एक्शन लेना पड़ा और नकुल को शो से बाहर कर दिया गया.
इस बार वीकेंडे के वार पर सिर्फ काजी तौकीर को ही डांट नहीं लगी, बल्कि आसिफ खान को भी खूब सुनाया गया. दरअसल नकुल के घर से आउट होते ही आसिफ खान अपनी दोस्त लव से खफा हो गए और उनपर गुस्से में चिल्लाने लगे. आसिफ को एग्रेसिव होते हुए देखकर लव गिल खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने भी एक के बाद एक जवाब दिए.
धीरे धीरे ये मामले इतना बढ़ गया कि आसिफ गुस्से में लव की ओर बढ़ने लगे, तभी स्काउट और गुल्लू बीच में आ गए. ये लड़ाई उस समय शुरु हुई, जब हाथापाई के बाद लव गिल नकुल धुल का हाल-चाल लेने के लिए उनके पास बैठ गई थीं. सलमान खान ने आसिफ को फटाकर लगाते हुए उनके रवैए और एग्रेसिव को गलत बताया.