बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है. इस दौरान फिल्ममेकर ने घरवालों को उनकी गलतियों को फटकार लगाई है. इसके अलावा उनकी गलती को सुधारने का मौका भी दिया है. वीकेंड का वार में में रोहित शेट्टी ने गुल्लू को खतरों के खिलाड़ी 16 ऑफर किया है. इस पर कुशल का रिएक्शन काफी मजेदार था.
रोहित शेट्टी सलमान खान की जगह वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आएं, सलमान खान काम की वजह से शो होस्ट नहीं कर पाए थे. कंटेस्टेंट से बात करते हुए रोहित ने कुशल तंवर को खतरों के खिलाड़ी 16 का ऑफर दिया है. इसके जवाब में कुशल ने हां बोल दिया. बिग बॉस 20 से बाहर से आने के बाद वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं.
ओलंपिक बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं. दरअसल मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले थे. इससे पहले शो से अमन गांधी बाहर हुई थी. वहीं इस हफ्ते मैरी कॉम घऱ से बेघर हो गई हैं. मैरी कॉम का गेम अब दिखने लगा था. वहीं, मैरी कॉम की घरवालों के साथ दोस्ती भी दिखने लगी थी.
वीकेंड के वार में फूल धमाल देखने को मिलेगा. स्काउट की गर्लफ्रेंड शो में आती हैं. वह स्काउट को बोलती है कि लव के साथ तुम्हारा क्या रिश्ता है. जिसके बाद वह बोलते हैं कि लव के साथ उनकी बॉन्डिंग बहन जैसी है जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड बोलती है कि आपके और लव के मोमेंट को जूम करके दिखाया जाता है. ऐसा लग रहा है कि आप लड़की के पीछे भाग रहे हैं. जो कि सही नहीं दिख रहा है.
वहीं रोहित शेट्टी ने भी लव और स्काउट को बताया है कि जो वो लोग कर रहे हैं वह अच्छा नहीं दिख रहा है. स्काउट का कंबल के अंदर हाथ दबाना, वहीं लव का स्काउट को हाथ-पैर दबाने के लिए बोला बाहर अच्छा नहीं दिख रहा है. रोहित शेट्टी ने बोला कि आप समझ रहे हैं मैं क्या बोल रहा हूं.
रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार में बताया कि मनीष गोयल ने अपनी एक लाइफलाइन खो दी है. उन्होंने बताया कि उनके पास बस एक ही लाइफ बची है. इसके बाद बिग बॉस हाउस में मनीष के लिए गेम काफी खतरनाक होने वाला है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में उनके गेम में क्या बदलाव देखने को मिलेगा.