SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वीकेंड का वार : दूध पीते बच्चे हो क्या...? स्टेज पर आते ही Scout पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, Luv Gill की बने ढाल

रोहित शेट्टी द्वारा पिछला वीकेंड का वार होस्ट किए जाने के बाद सलमान खान ने शो में वापसी कर ली है. मगर इस बार भाईजान अपने नरम अंदाज में नहीं, बल्कि घरवालों पर बरसते हुए नजर आए, जिसका पहला और सीधा शिकार गैमर स्काउटओपी बने.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 31, 2026, 06:57 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 07:32 AM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है. शो के टॉस्क, कैप्टेंसी और वीकेंड का वार सब कुछ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं पिछले वीकेंड के वार पर हुए हंगामे और फिर उसके बाद घर में आए भूचाल ने हर किसी को हैरान कर दिया था. रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट करते समय स्काउट और लव गिल अपने अंदाज में समझाया था, यहां तक की इस दौरान स्काउट ओपी की दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड काश्वी भी स्टेज पर आईं. लेकिन फिर उसके बाद जो घर में हुआ, उस पर सलमान खान इस बार खुलकर बात करते हुए दिखाई देंगे और स्काउट उनके गुस्सा का शिकार बन जाएंगे.

दरअसल फ्राइडे लेट नाइट मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. तो वहीं कई लोगों का कहना है कि सलमान खान को पहले ही इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए इसपर पर खुलकर बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

नए प्रोमो ने उड़ाए फैंस के होश

शो के नए प्रोमो के मुताबिक, इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान अपना रूप बदलते हुए घरवालों की तगड़ी क्लास लगाएंगे. कुछ सेकेंड्स की इस क्लिप में होस्ट सलमान गैमर स्काउट से पिछले वीकेंड के वार को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपनी दोस्त के सामने कथित बहन लव को सपोर्ट या डिफेंड क्यों नहीं किया. वहीं अपना पक्ष रखते हुए स्काउट जवाब देते हैं कि वो फ्रीज हो गए थे, उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि वो कैसे रिएक्ट करें.

वीकेंड के वार पर लगी स्काउट की क्लास

सलमान स्टेज से कहते हैं 'स्काउट, जिसे आप बहन कहते हैं उसे आप अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए... आप कोई दूध पीते बच्चे हो, जो कि मेन्युप्लेट हो जाएगा? तुम्हें उस दौरान ये कहना चाहिए था कि इसमें गलती मेरी है. न तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साइड पर हो, ना तुम अपनी बहन की तरफ हो, जो किया है उसे निभाओ. आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है आपसे घाटिया आदमी कोई नहीं.' होस्ट के इन तीखे सवालों और बातों के बात स्काउट काफी परेशान और दुखी नजर आते हैं, जिससे घर को माहौल काफी गरमा जाता है.

यंग-गुल्लू की फाइट पर होगी चर्चा?

स्काउट और लव गिल के मुद्दे के अलावा अब देखना ये होगा कि सलमान वीकेंड के वार पर यंग और गुल्लू के बीच हुई झड़प पर भी बात करेंगे या नहीं. वहीं भाईजान की फटकार के बाद स्काउट में बदलाव आएगा या फिर वो फिर से वही गलतियां दोहराएंगे. आपको बता दें कि शो में इस समय सिर्फ 12 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जिनके बीच ट्रॉफी को लेकर जबरदस्त भिंड़त चल रही है. अब देखना ये होगा कि माही विज, काजी तौकीर, मनीष, कानिका, कुशल, यंग, अरिशफा, आसिफ, आम्रपाली, उदिति, स्काउट और लव गिल में कौन इस सीजन का विनर होगा

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES